दिल्ली- अंबाला रूट पर रेलयात्रियों को झेलनी होगी परेशानी, रद्द ट्रेनों की लंबी लिस्ट आई सामने

अंबाला | रेलयात्रियों के लिए परेशानी बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. बता दें कि शाहबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशन के बीच लूप लाइन का विस्तार और इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग पैनल लगाने का काम किया जा रहा है जिसके चलते दिल्ली से अंबाला रेलवे लाइन पर एक सप्ताह तक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहेगा. रेलवे द्वारा बताया गया है कि उपरोक्त कार्य के चलते कुछ ट्रेनें निरस्त रहेंगी जबकि कुछ ट्रेनों को रूट डायवर्ट से संचालित किया जाएगा. इनमें NCR से संचालित होने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद ट्रेन संचालन व्यवस्था और ज्यादा बेहतर हो जाएगी.

Train Cancelled

निरस्त ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन नंबर 14053/54, पुरानी दिल्ली- दौलतपुर चौक 30 मई से 4 जून तक निरस्त रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 04081, दिल्ली- श्री माता वैष्णोदेवी कटरा स्पेशल ट्रेन 29 मई से 4 जून तक और ट्रेन नंबर 04082, श्री माता वैष्णोदेवी कटरा- दिल्ली स्पेशल ट्रेन 30 मई से 5 जून तक निरस्त रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 12983, अजमेर- चंडीगढ़ गरीब रथ एक्सप्रेस 31 मई से 2 जून तक और ट्रेन नंबर 12984, चंडीगढ़- अजमेर गरीब रथ एक्सप्रेस 1 से 3 जून तक निरस्त रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 12046/45, नई दिल्ली- चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन 6 जून को निरस्त रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 20977/78, अजमेर- चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 6 जून को निरस्त रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 14679/80, पुरानी दिल्ली- अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 6 जून को निरस्त रहेगी.
यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

बीच रास्ते तक चलेगी यह ट्रेन

ट्रेन नंबर 14057/ 58, पुरानी दिल्ली- फाजिल्का फाजिल्का से अंबाला कैंट तक संचालित होगी. इसी तरह वापसी में अंबाला कैंट से फाजिल्का तक संचालित होगी. यह ट्रेन अंबाला कैंट से पुरानी दिल्ली के बीच निरस्त रहेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.