दिल्ली में कल तीन लाइनों पर सुबह 6 बजे से चलेगी मेट्रो, DMRC ने बताई दिल छूने वाली वजह

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो से जुड़ी एक और अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि UPSC की सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स) के आयोजन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने परीक्षार्थियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सुबह जल्दी मेट्रो सेवाएं उपलब्ध कराने का फैसला लिया है.

Gurugram Metro 1

सुबह 6 बजे से शुरू होगी मेट्रो

बता दें कि कल यानि रविवार 24 मई को सिविल सेवा (प्रीलिम्स)) परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. दिल्ली में विभिन्न सेंटरों पर परीक्षार्थियों को समय पर पहुंचने में आसानी हो, इसके लिए लाइन 7 (पिंक लाइन), लाइन 8 (मैजेंटा लाइन) और लाइन 9 (ग्रे लाइन) पर ट्रेन सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू कर दी जाएगी. सामान्यतः दिनों में इन लाइनों पर मेट्रो संचालन सुबह 7 बजे से शुरू होता है. ऐसे में यह बदलाव परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुंचाने में मदद करेगा.

DMRC ने बताया कि कल रविवार को सुबह 6 बजे से 7 बजे तक हर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी. इसके बाद सामान्य दिनों की तरह मेट्रो का संचालन रहेगा. यह विशेष व्यवस्था सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए की गई है ताकि उनके लिए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचना आसान हो जाए.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

प्रभावित लाइनें और उनका मार्ग

लाइन 7 (पिंक लाइन) मजलिस पार्क से शिव विहार तक चलती है. लाइन 8 (मैजेंटा लाइन) कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से बॉटनिकल गार्डन और दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक जाती है. लाइन 9 (ग्रे लाइन) ढांसा बस स्टैंड से द्वारका तक संचालित होती है. इन सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 6 बजे से मेट्रो सेवा का लाभ उठा सकेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.