फरीदाबाद के इस गांव से बच्चों के लिए आई खुशखबरी, जल्द मिलेगी नए स्कूल भवन की सौगात

फरीदाबाद | हरियाणा में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे है. इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा फरीदाबाद के खेड़ी कलां गांव में लगभग 4 करोड़ रुपए की लागत से सरकारी स्कूल के लिए नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है. ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद नए भवन में कक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा.

school 3

आधुनिक सुविधाओं से लैस

नए सरकारी 2 मंजिला भवन में कुल 17 कमरे है. इसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए अलग- अलग शौचालयों का निर्माण किया गया है. आधुनिक क्लासरूम की व्यवस्था, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी, खेलों के लिए बेहतर मैदान, स्टाफ रूम और प्रशासनिक रूम की व्यवस्था की गई है. वहीं, मिड- डे- मील के लिए अलग से किचन की व्यवस्था की गई है. स्कूल भवन का निर्माण फिलहाल अंतिम चरण पर है. जल्द ही इसे तैयार कर शिक्षा विभाग को सौंप दिया जाएगा.

विद्यार्थियों को मिलेगी राहत

पुराने भवन में जगह की कमी के कारण विद्यार्थियों और शिक्षकों को काफी समस्या हो रही थी. कमरों के अभाव के कारण स्कूल को 2 शिफ्टों में संचालित किया गया था. अब नए भवन में बेहतर शिक्षा व्यवस्था से विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों को राहत मिलेगी और स्कूल एक प्रणाली में संचालित होगा. वहीं, नया भवन बनने से पढ़ाई का माहौल बेहतर और स्कूल में बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी होगी. इससे लोगों की प्राइवेट स्कूलों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद भी है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.