महेंद्रगढ़ | हरियाणा सरकार ने नारनौल क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है. बता दें कि राज्य सरकार ने नारनौल ब्लाक के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए लगभग 4 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी दी है.इन परियोजनाओं के लागू होने से ग्रामीण एवं शहरी दोनों इलाकों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी, जिससे लोगों की लंबे समय से चल रही समस्या का समाधान होगा.

आधारभूत सुविधाएं होगी मजबूत
हरियाणा ग्रामीण विकास योजना वर्ष 2026- 27 के अनुसार गांवों में इंटरलॉकिंग ब्लाक सड़कों के निर्माण के लिए लगभग 2 करोड़ रुपए के बजट को स्वीकृति दी गई है. शहरी क्षेत्र के विभिन्न सड़कों के निर्माण और सुधार कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपए मंजूर किए गए है. जिन गांवों को शामिल किया गया है, उनमें भूषण खुर्द, सेका, ताजीपुर, नांगल शालू, बास किरारोद उमराबाद, लहरोदा, निवाजनगर, महरमपुर और कांवी शामिल है.
इन गांवों में विभिन्न लंबाई की इंटरलॉकिंग ब्लॉक सड़के बनाई जाएगी. इसमें सबसे अधिक राशि महरमपुर की 1.22 किलोमीटर सड़क के लिए स्वीकृत की गई है. वहीं, सेका गांव की 2 सड़कों के लिए लगभग 60 लाख रुपए मंजूर किए गए है.
शहरी क्षेत्र का विकास
शहरी क्षेत्र में भी कई सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई है. इनमें रेवाड़ी रोड से मनजीत के मकान तक के लिए लगभग 35 लाख रूपए से सड़क निर्माण, लाल पहाड़ी से मंडी रोड तक लगभग 25 लाख रुपए और श्रीकृष्ण आयल मिल से पुरुषोत्तम कालोनी तक लगभग 25 लाख रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा. इसके साथ ही दया नगर, टहला रोड, शिव कालोनी और अन्य क्षेत्रों में भी सड़क निर्माण कार्य किए जाएंगे.