खुशखबरी: दोबारा पटरी पर लौटी हरियाणा से होकर गुजरने वाली जोधपुर- गोरखपुर स्पेशल ट्रेन, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

महेंद्रगढ़ | दक्षिण हरियाणा से रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. समर वेकेशन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ से निपटने के लिए रेलवे ने जोधपुर- गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के संचालन को फिर से हरी झंडी दिखा दी है. यह ट्रेन लोहारू, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी स्टेशन पर ठहराव करेगी जिससे स्थानीय यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए सार्वजनिक परिवहन का एक और विकल्प मिलेगा. वहीं, इस ट्रेन के संचालन से नियमित ट्रेनों से यात्री दबाव कम करने में मदद मिलेगी.

Indian Railway Train

यह रहेगा शेड्यूल

ट्रेन नंबर 04829, जोधपुर- गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 28 मई से 9 जुलाई तक प्रत्येक वीरवार को जोधपुर से शाम सवा 4 बजे रवाना होकर रात 9.35 बजे रतनगढ़, रात साढ़े 12 बजे लोहारू, 02.50 बजे रेवाड़ी, सुबह 04.55 बजे दिल्ली, दोपहर 03.10 बजे लखनऊ और अगले दिन सुबह 08.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04830, गोरखपुर- जोधपुर स्पेशल ट्रेन 29 मई से 9 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 11.25 बजे गोरखपुर से रवाना होकर वाया अयोध्या, लखनऊ और दिल्ली होते हुए अगले दिन शाम 5 बजे रेवाड़ी और शाम 05.40 बजे महेंद्रगढ़ पहुंचेगी. इसके बाद लोहारू, सादलपुर, चूरू, रतनगढ़ और सुजानगढ़ होते हुए शनिवार शाम को ही जोधपुर पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  यमुनानगर सहित इन 2 जिलों में खाद वितरण का नया सिस्टम होगा शुरू, QR कोड और आधार वेरिफिकेशन के बाद मिलेगी खाद

प्रतिदिन संचालित करने की मांग

दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान ने बताया कि इस ट्रेन के दोबारा संचालन से यात्रियों को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी. उन्होंने कहा कि इस ट्रेन को साप्ताहिक की बजाय प्रतिदिन किया जाए ताकि यात्रियों को इस ट्रेन का और बेहतर तरीके से लाभ मिल सके. इसके साथ ही, उन्होंने इस ट्रेन का सतनाली और डहीना स्टेशनों पर ठहराव की मांग की हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी को भी इस ट्रेन की सुविधा का लाभ मिल सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.