आमजन के लिए सफर करना हुआ महंगा, पेट्रोल- डीजल के बाद अब CNG भी हुई महंगी

नई दिल्ली | चौतरफा महंगाई की मार झेल रहे लोगों को मंहगा का एक और जोरदार झटका लगा है. बता दें कि पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4 बार बढ़ोतरी हो चुकी है और इनकी कीमतों में लगभग 8 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है. पेट्रोल की कीमत तो 100 का आंकड़ा पार कर चुकी हैं और अब CNG की कीमत में बढ़ोतरी ने आमजन का महंगाई से हाल-बेहाल कर दिया है.

CNG

CNG की कीमत में बढ़ोतरी

अब CNG की आसमान छूती कीमतें आम आदमी की जेब ढीली कर रही है. आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में CNG के दाम में 2 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में CNG की नई कीमत 83.09 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है जबकि पहले यह भाव 81.09 रुपए प्रति किलोग्राम था.

आमजन को मंहगाई का यह झटका इसलिए भी बड़ा है क्योंकि पिछले दो सप्ताह में चौथी बार CNG की कीमत में बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले 23 मई को इसकी कीमत में प्रति किलोग्राम 1 रुपया की बढ़ोतरी हुई थी. बता दें कि खाड़ी देशों में जारी तनाव के चलते ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, रियल- टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने पर हुई चर्चा

सार्वजनिक परिवहन पर पड़ेगा असर

CNG की कीमत में बढ़ोतरी का सीधा असर अब ऑटो- रिक्शा, टैक्सियों और CNG से चलने वाली निजी गाड़ियों पर पड़ेगा जिसके बाद लोगों के लिए सफर करना महंगा हो जाएगा. CNG की कीमत में बढ़ोतरी से किराए में वृद्धि होगी जिससे लोगों को सफर करने के लिए अपनी जेब पहले के मुकाबले ज्यादा ढीली करनी होगी.

दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में बसों और कैब का एक बहुत बड़ा हिस्सा CNG पर ही चलता है, इसलिए इस बढ़ोतरी का सीधा असर सार्वजनिक परिवहन के किराए पर पड़ेगा और रोज आवाजाही करने वाले आम लोगों की जेब कटेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.