जींद की मनीषा कौशिक ने बढ़ाया हरियाणा का मान, ISRO में चयन; परिवार में खुशी की लहर

जींद | हरियाणा के जींद जिले से एक गौरवमई खबर सामने आई है. बता दें कि जींद जिले के सफीदों के गंगोली गांव की मनीषा कौशिक का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में रिसर्च ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है. मनीषा ने NET JRF परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 14 हासिल की थी, जिसके बाद ISRO की तरफ से उन्हें ऑफर लेटर जारी किया है.

Manisha Kaushik Jind

रोज 16 घंटे की पढ़ाई ने दिलाई सफलता

मनीषा एक साधारण से परिवार से संबंध रखती है. उनके परिवार में कुछ 7 सदस्य है, जिनमें 2 भाई और 1 बहन शामिल हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव से ही की है. इसके बाद उन्होंने MDU रोहतक से B.sc की डिग्री हासिल की. परिवार वालों का कहना है कि मनीषा घर ही 16 घंटे रोजाना पढ़ाई करती थी. इसके साथ वह घरेलू कामों में भी हाथ बंटाती थी. वहीं परिवार का सपना भी मनीषा को प्रोफेसर बनते देखना था. अब ISRO का ऑफर लैटर मिलने के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल है.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

परिवार में खुशी की लहर

मनीषा को बचपन से ही विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान में रूचि रखती थी. NET JRF में अच्छा रैंक आने के बाद इसरो का मेल आया तो उसका सपना सच हो गया. उसने कहा कि परिवार और घरेलू जिम्मेदारियों के बीच पढ़ाई जारी रखना चुनौती भरा था, लेकिन उसने हार नहीं. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अनुशासन, नियमित अभ्यास और माता-पिता की समर्थन दिया.

ISRO में चयन की सूचना मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई. रिश्तेदारों, पड़ोसियों और गांव के लोगों ने मनीषा को बधाइयां दी. माता – पिता ने कहा कि बेटी ने पूरे परिवार का नाम रोशन कर दिया है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.