समर वेकेशन में दिल्ली- गुजरात की यात्रा होगी आसान, रेवाड़ी होकर गुजरेगी स्पेशल ट्रेन; फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

रेवाड़ी | दक्षिण हरियाणा से रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. गर्मी की छुट्टियों में अतिरिक्त भीड़-भाड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती- भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दिखाई गई है ताकि यात्रियों को आरामदायक यात्रा की सुविधा मिल सके.

Indian Railways Train 2

यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 09257, भावनगर टर्मिनस- शकूरबस्ती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 29 मई से 26 जून तक भावनगर टर्मिनस से प्रत्येक शुक्रवार को 02.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 04.58 बजे फुलेरा पहुंचते हुए वाया रींगस व नीमकाथाना होते हुए 07.45 बजे नारनौल और सुबह 9 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी. यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद आगे बढ़ते हुए 09.51 बजे गुरुग्राम और 10.10 बजे दिल्ली कैंट तथा 10.55 बजे शकूरबस्ती स्टेशन पर आगमन करेगी.

इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09258, शकूरबस्ती- भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 30 मई से 27 जून तक शकूर बस्ती से प्रत्येक शनिवार को दोपहर सवा 1 बजे रवाना होकर 01.40 बजे दिल्ली कैंट, 01.58 बजे गुरुग्राम, 02.25 बजे रेवाड़ी से गुजरते हुए अगले दिन सुबह 08.50 बजे भावनगर टर्मिनस स्टेशन पर पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  खाटूश्याम भक्तों को बड़ी सौगात, रेवाड़ी से रींगस के लिए शुरू हुई नई ट्रेन

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भावनगर परा, सिहोर गुजरात, धोला, बोटाड, धंधुका, धोलका, सरखेज, गांधीग्राम, चांदखेडा रोड, मेहसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड जंक्शन, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, गुरुग्राम व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

अमित सुदर्शन ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों को दो सेकंड एसी, चार थर्ड एसी, तीन थर्ड एसी इकोनोमी, सात द्वितीय शयनयान, चार साधारण श्रेणी, एक पावरकार व एक गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बों की सुविधा मिलेगी. इस ट्रेन के संचालन से समर वेकेशन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और साथ ही नियमित ट्रेनों से यात्री दबाव कम किया जा सकेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.