गुरुग्राम में इन गांवों के सड़क मार्गों की बदलेगी तस्वीर, 4 नई सड़कों का भी होगा निर्माण

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम जिले में जल्द ही सड़कों की तस्वीर बदलने वाली है. बता दें कि गुरुग्राम के पटौदी विधानसभा क्षेत्र की जर्जर और खराब हालात वाली लगभग 23 किलोमीटर लंबी सड़कों का जीर्णोंद्धार किया जाएगा. वहीं, 4 नई सड़कों के निर्माण को मंजूरी भी मिल गई है. इसके लिए सरकार की ओर से 7 करोड़ रुपए का बजट जारी किया है.

Road Sadak Chabutra Village City

इन ग्रामीण सड़कों की होगी मरम्मत

पटौदी की MLA बिमला चौधरी ने बताया कि मार्केर्टिंग बोर्ड की राजपुरा से लुहारी, जटौली से शेरपुर वाया मंदपुरा, डाडावास से हालियावाकी वाया शेरपुर, राजपुरा से करौला, महचाना से फरीदपुर, महचाना से खंडेवला, राजपुरा से जोनावास वाया मऊ की लगभग 23 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़कों के पुनर्निमाण के लिए सरकार ने लगभग 5 करोड़ रूपए को मंजूरी दी है.

लंबे समय से क्षेत्र के पटौदी लोग टूटी और खराब सड़कों की समस्या से परेशान थे. बारिश के दिनों में हालात ओर भी खराब हो जाते है, जिससे ग्रामीणों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. कभी कबार तो गड्ढों के कारण हादसे हो जाते थे. अब सरकार की मंजूरी मिलने के बाद लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए बड़ी खुशखबरी, मत्स्य पालन के लिए मिलेगी लाखों रुपए सब्सिडी

4 नई सड़कों का निर्माण

महचाना शमशान घाट से ढाणी महचाना और पचपीरा मंदिर पालड़ी से गांव की सीमा तक, जोनियावास से जाटोला तथा मंदपुरा से जटशाहपुर तक के कुल 4 नए सड़क मार्गों के निर्माण के लिए करीब 2 करोड़ रूपए मंजूर किए है. नई सड़कें बनने से गांवों और कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों का सफर आसान होगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.