हरियाणा शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, HTET परीक्षा शेड्यूल जारी

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की तरफ से हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानि HTET की परीक्षा तिथियों का ऐलान कर दिया गया है. HTET परीक्षा 13 व 14 जून को आयोजित की जाएगी. इसके साथ- साथ बोर्ड के चेयरमैन भी बदल गए है. बोर्ड के नए चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया है.

HTET

HTET परीक्षा शेड्यूल जारी

उन्होंने बताया कि हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा एचटेट 13 और 14 जून को निर्धारित समय पर ही होगी. उन्होंने कहा कि परीक्षा में गुणात्मक सुधार, नकल पर रोक लगाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. वे शिक्षा बोर्ड के उन सभी क्षेत्रों में पॉजिटिव बदलाव के तरफ रहे हैं जिनसे शिक्षा जगत का बहुआयामी विकास हो सके. ऐसे अब आने वाली 13 और 14 जून को एचटेट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. आधिकारिक तौर पर तिथियों का ऐलान हो चुका है.

किए गए स्पेशल इंतजाम

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से परीक्षा में नकल और पेपर लीक रोकने के लिए इस बार विशेष इंतजाम किए गए हैं. प्रश्न- पत्रों पर क्यूआर कोड और अल्फा-न्यूमेरिक नंबर मौजूद होंगे, जिससे कोई भी पेपर अगर केंद्र से बाहर गया तो हेड ऑफिस को तुरंत जानकारी मिल जाएगी. अगर कोई उम्मीदवार ओएमआर शीट में 20 से ज्यादा प्रश्न रिक्त छोड़ता है तो परीक्षा रद्द हो जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.