फतेहाबाद के जाखल में 6 महीने बंद रहेगी यह सड़क, इन रास्तों का इस्तेमाल कर पूरी करनी होगी यात्रा

फतेहाबाद | हरियाणा के फतेहाबाद जिले के लोगों के लिए जरूरी खबर सामने आई है. बता दें यहां जाखल में स्थित कुलां – भुना मार्ग आने वाले 6 महीनों के लिए बंद रहने वाला है. रेलवे प्रशासन ने आवेरब्रिज को ऊंचा उठाने का निर्णय लिया है, जिसके कारण यह कदम उठाया गया है. इस दौरान बड़े और भारी वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है. इसके लिए यहां सीमेंटिड पत्थर लगा दिए गए है.

Road Sadak

वैकल्पिक रास्तों का उपयोग

रेलवे जंक्शन से गुजरने वाली मालगाड़ियों के लिए डबल ट्रैक बिछा रहा है. इसके साथ ही लुधियाना रूट पर डबल स्टैक मालगाड़ियां चलाने की योजना है, लेकिन मौजूदा पुल की ऊंचाई कम होने के कारण इन ट्रेनों का गुजरना संभव नहीं है. इसी समस्या से राहत पाने के लिए ओवरब्रिज को ऊंचा किया जा रहा है.

अब यह मार्ग बंद होने से यात्रियों और बड़े वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि जाखल से फतेहाबाद जाने के लिए यह प्रमुख मार्ग है. इसके लिए बस यात्रियों और भारी वाहनों को मूनक- टोहाना होते हुए कुलां जाना होगा. इससे यात्रा का समय और दूरी दोनो बढ़ने वाले है.

छोटे वाहन रेलवे द्वारा बनाए गए अंडरपास के माध्यम से फतेहाबाद की ओर जा सकेंगे. हालांकि, बड़े वाहनों के लिए यह विकल्प उपलब्ध नहीं होगा. जाखल, कुलां, भूना, फतेहाबाद और आसपास के गांवों के लोगों को अब लंबे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाना होगा.

लोगों से अपील

रेलवे प्रशासन ने वाहन चालकों और आम लोगों से अपील की है कि रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान निर्धारित किए गए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें. अधिकारियों ने कहा है कि भारी वाहन के चालक मूनक – टोहाना रूट से गुजरें, ताकि मेन रोड पर जाम और अव्यवस्था जैसी दिक्कत ना हो. इसके साथ ही, लोगों से निर्माण कार्य के दौरान सावधानी बरतने और सहयोग की अपील की है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.