दिल्लीवासियों को काटना पड़ेगा 4 किमी एक्स्ट्रा चक्कर, 3 महीने के लिए बंद हुआ यह रास्ता

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सफ़र करने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि यहां मंगोलपुरी अंडरपास मरम्मत कार्य शुरू हो गया है जिसके चलते लगभग 3 महीने तक यह सड़क बंद रहेगी. इस सड़क मार्ग पर वाहनों के आवागमन पर पूर्णत रोक लगाई गई है. ऐसे में इस सड़क मार्ग का इस्तेमाल करने वाले लोगों को 3- 4 किलोमीटर की एक्स्ट्रा दूरी तय करनी पड़ेगी.

City Shahar Town

लोगों की बढ़ी परेशानी

इस अंडरपास के बंद होने से उद्योग नगर की ओर मंगोलपुरी, रोहिणी व सुल्तानपुरी की ओर आने वाले लोगों को पीरागढ़ी या सुल्तानपुरी मोड़ से होते हुए सफर करना पड़ रहा है. इस दौरान उन्हें नांगलोई क्षेत्र के ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ रहा है.

मंगोलपुरी के लोगों को अब उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन नहीं बल्कि पीरागढ़ी से मेट्रो पकड़नी पड़ रही है. उद्योग नगर से मंगोलपुरी की ओर आने वाले लोग लगभग एक किलोमीटर पैदल चलने के बाद इलेक्ट्रिक रिक्शा के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं जबकि पैदल यात्री अंडरपास या ऊपर से रेलवे लाइन पार कर जान हथेली पर रखकर अपने गंतव्य स्थान की ओर बढ़ रहे हैं.

यह भी पढ़े -  भारतीय वायुसेना भर्ती में बड़ा अपडेट, अब AI और Data Science वाले भी कर सकेंगे आवेदन

3 महीने में पूरा होगा प्रोजेक्ट

पिछले लगभग दो साल से यह अंडरपास बिल्कुल जर्जर हालत में पहुंच चुका है. सड़क मार्ग की खस्ताहाल स्थिति के चलते यहां आए दिन सड़क दुघर्टना होने की संभावना बनी रहती थी. सड़क कम और गढ्ढे ज्यादा दिखाई दे रहे थे जिससे लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही थी. ऐसे में लोगों को इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए पिछले सप्ताह मरम्मत कार्य को हरी झंडी दिखाई गई है. इस मरम्मत कार्य को 3 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. उसके बाद, पुनः रास्ता खोल दिया जाएगा. इस योजना पर लगभग 3 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जिसमें सड़क, नाला व फुटपॉथ सहित अन्य कार्य शामिल हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.