हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं में होगा विस्तार, इन शहरों के लिए उड़ेंगे जहाज

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले में स्थित एकमात्र महाराजा अग्रेसन एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं के विस्तार को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. बता दें कि सिविल एविएशन विभाग की हाई- लेवल स्ट्रेटेजिक रिव्यू मीटिंग में हिसार एयरपोर्ट से कई नए रूटों पर उड़ान सेवाएं शुरू करने की योजना पर चर्चा की गई.

Airport Flight

इस बैठक में फैसला लिया गया कि पटना, अमृतसर, भोपाल, मुंबई और श्रीनगर तक हवाई सेवाओं का विस्तार किया जाएगा. इस संबंध में हरियाणा एयरपोर्ट्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HADC), सिविल एविएशन विभाग और एलायंस एयर को जिम्मेदारी सौंपी गई है. ये तीनों एजेंसियां मिलकर इन प्रस्तावित रूटों की पॉसिबल रिपोर्ट तैयार करेगी.

इन रूटों पर होगा विस्तार

  • हिसार – दिल्ली – अयोध्या रूट का विस्तार पटना तक करने की योजना
  • हिसार – चंडीगढ़ रूट को अमृतसर तक बढ़ाने की योजना
  • हिसार – जयपुर रूट का विस्तार भोपाल तक करने पर विचार
  • हिसार – अहमदाबाद रूट को नांदेड़ साहिब और मुंबई तक जोड़ने की योजना
  • हिसार – जम्मू रूट का विस्तार श्रीनगर तक करने की योजना

नया टर्मिनल 2027 तक पूरा करने के निर्देश

इस बैठक की अध्यक्षता चंडीगढ़ स्थित नए सचिवालय में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी डॉ. जी. अनुपमा ने की, जहां सिविल एविएशन विभाग के महानिदेशक अंशज सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. वहीं बैठक में अधिकारियों को बताया गया कि हिसार एयरपोर्ट को 4C ऑल – वेदर ऑपरेशंस का लाइसेंस मिल चुका है, जिससे अब एयरपोर्ट पर खराब मौसम और रात के समय भी विमान आसानी से लैंड और टेक ऑफ कर सकेंगे. इससे नए रूटों पर सेवाएं शुरू करने का रास्ता और आसान हो गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन, रजिस्ट्री और बिजली कनेक्शन पर लगी रोक

बैठक में नए पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग, ATS टावर, फायर स्टेशन और कार पार्किंग के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर वार्तालाप की गई.चेयरपर्सन ने कंपनी को काम में तेजी लाने और 17 अप्रैल 2027 तक काम पूरा करने के निर्देश दिए.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.