ITI में एडमिशन के लिए 2 जून से शुरू होगी प्रक्रिया, ऑनलाइन माध्यम से कर पाएंगे आवेदन

रोहतक | अगर आप भी ITI में दाखिला लेना चाहते है तो अब आपके लिए मौका है. बता दें कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एडमिशन के लिए विभाग द्वारा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. शेड्यूल के मुताबिक जिले की 10 आईटीआई की लगभग 4876 सीटों पर दाखिले के लिए इच्छुक उम्मीदवार 2 से 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.

Job Exam Student Collage

ITI में फ्री परामर्श के लिए लगाए गए डेस्क

अलग- अलग ट्रेड में एडमिशन के लिए 8वीं, 10वीं और 12वीं पास की योग्यता तय की गई है. एडमिशन के लिए इच्छुक विद्यार्थी अपनी योग्यता के मुताबिक ट्रेड को सेलेक्ट करके आवेदन कर सकते है. इसके लिए आईटीआई में फ्री परामर्श व रजिस्ट्रेशन के लिए डेस्क लगाए गए है ताकि उन्हें किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े और आईटीआई में दाखिलों के लिए आवेदन बढ़ाए जा सके.

महिला प्रशिक्षुओं के लिए कई अन्य सुविधाएं

आईटीआई में एडमिशन लेने वाली महिला प्रशिक्षुओं को दाखिल के साथ कई अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी. उनकी टू-यूशन फीस फ्री रखी गई है. इसके साथ ही, 1 हजार रूपए तक की टूल किट फ्री दी जाएगी. विशिष्ट इंजीनियरिंग ट्रेड में एडमिशन लेने वाली स्टूडेंट को 500 रुपए प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी. इसके अतिरिक्त, बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत 2500 रूपए वार्षिक किस्त के रूप में दिए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  1 जून से शुरू होगा CBSE के 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का सत्यापन व पुनर्मूल्यांकन, डिजिलॉकर पर उपलब्ध होगी स्कैन आंसर शीट

2 से 15 जून तक कर पाएंगे अप्लाई

इन सबके पीछे एक ही उद्देश्य है कि छात्राओं की संख्या बढ़ाकर उन्हें हस्त कौशल का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए तैयार किया जाएगा. रोहतक आईटीआई के प्रिंसिपल राजपाल सिंधु ने बताया कि आईटीआई में दाखिले के लिए इच्छुक विद्यार्थी 2 से 15 जून तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.  विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आईटीआई में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए है, ताकि स्टूडेंट्स अपने पंसद की ट्रेड के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर पाए.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.