HTET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब लाइफटाइम मान्य रहेगा प्रमाण-पत्र

चंडीगढ़, HTET | हरियाणा में अध्यापक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. राज्य में आयोजित होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा State Teacher Eligibility Test/ Haryana Teacher Eligibility Test (STET/ HTET) से जुड़े प्रमाण- पत्रों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है. अब इन प्रमाण- पत्रों की वैधता को लाइफटाइम मान्यता दे दी गई है.

HTET

इस संबंध में विद्यालय शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार ने पत्र के माध्यम से जानकारी जारी की गई है. इसके अनुसार, STET/ HTET परीक्षा से संबंधित पहले जारी किए गए प्रमाण- पत्र अब जीवनभर के लिए मान्य रहेंगे.

वैधता लाइफटाइम के लिए मान्य

उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का नया प्रमाण- पत्र लेने की जरूरत नहीं होगी. विभाग ने साफ किया है कि पहले से जारी प्रमाण- पत्रों की वैधता लाइफटाइम के लिए मान्य मानी जाएगी. ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने पहले HTET या STET पास किया हुआ है उन्हें दोबारा प्रमाण- पत्र जारी कराने या किसी दूसरी प्रक्रिया से गुजरने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. इस फैसले से हजारों अभ्यर्थियों को राहत इली है. पहले कई उम्मीदवारों के मन में प्रमाण-पत्र की अवधि को लेकर कन्फ्यूजन बना रहता था. अब आजीवन वैधता मिलने के बाद उन्हें भविष्य में शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, ट्रांसफर और प्रमोशन पर बनी सहमति

स्टूडेंट्स को मिलेगी राहत

यह निर्णय अभ्यर्थियों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा. इससे समय और संसाधनों की बचत होगी. साथ ही, प्रमाण- पत्र की वैधता को लेकर बार- बार उठने वाले सवाल भी खत्म हो जाएंगे. अब उम्मीदवार अपने पुराने STET/HTET प्रमाण- पत्र का उपयोग भविष्य में होने वाली भर्ती प्रक्रियाओं में कर सकेंगे क्योंकि उनकी वैधता लाइफटाइम के लिए मान्य हो जाएगा.

Avatar of Puja Kumari
Puja Kumari
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.