HSSC का बड़ा फैसला, CET अभ्यर्थियों को मिला बायोमीट्रिक सत्यापन का दूसरा मौका

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने तृतीय श्रेणी पदों की कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) भर्ती प्रक्रिया से जुड़े उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है. दरअसल, यह किसी कारणवश बायोमीट्रिक सत्यापन नहीं करा पाए थे. आयोग ने ऐसे उम्मीदवारों के लिए विशेष बायोमीट्रिक सत्यापन शेड्यूल जारी किया है और उनके एडमिट कार्ड भी उपलब्ध करा दिए हैं. इससे अभ्यर्थियों को राहत मिली है.

HSSC Panchkula

अभ्यार्थियों को आशंका थी कि बायोमीट्रिक प्रक्रिया पूरी न होने के कारण वे भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं. अब आयोग ने उन्हें एक और मौका देते हुए प्रक्रिया पूरी करने का अवसर प्रदान किया है. ऐसे में वे दोबारा चयन प्रक्रिया की मुख्यधारा में शामिल हो पाएंगे.

करना होगा लॉगिन

आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, संबंधित उम्मीदवारों को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा. लॉगिन करने के बाद वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड में बायोमीट्रिक सत्यापन से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध होंगी. इसमें सत्यापन की तिथि, समय, केंद्र और अन्य जरूरी निर्देश शामिल किए गए हैं. आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही सत्यापन प्रक्रिया में शामिल हों.

यह भी पढ़े -  हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती के आवेदन आज से शुरू, महिलाओं के लिए सुनहरा मौका; फटाफट करें अप्लाई

उम्मीदवार की पहचान तय

बायोमीट्रिक सत्यापन भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है क्योंकि इसके माध्यम से उम्मीदवार की पहचान तय की जाती है. इसी वजह से आयोग इस प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और तय मानकों के अनुसार पूरा कराना चाहता है. HSSC की इस पहल से उन उम्मीदवारों को विशेष लाभ मिलेगा. इनकी बायोमीट्रिक प्रक्रिया तकनीकी कारणों या अन्य परिस्थितियों की वजह से पहले पूरी नहीं हो पाई थी. अब उन्हें दोबारा अवसर मिलने से भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने का मौका मिलेगा. आयोग ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और निर्धारित तिथि पर बायोमीट्रिक सत्यापन केंद्र पहुंचने की अपील की है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.