पंजाब, दिल्ली और गुजरात के यात्रियों को फायदा, नई स्पेशल ट्रेन का ऐलान

नई दिल्ली | गर्मी की छुट्टियों के दौरान बढ़ी यात्रियों की भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है. उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर और मुंबई के बांद्रा टर्मिनस के बीच नई समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन (04694/ 04693) चलाने की घोषणा की है. इसके अलावा, पंजाब में रहने वाले बिहार के प्रवासियों को राहत देते हुए अमृतसर- कटिहार स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि भी बढ़ा दी गई है.

Train Railways

रेलवे अधिकारियों के अनुसार नई अमृतसर- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. यह ट्रेन रास्ते में ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, धंडारी कलां (लुधियाना), अंबाला कैंट, पानीपत, नई दिल्ली (सफदरजंग), मथुरा, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत और बोरीवली सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.

अमृतसर- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल का शेड्यूल

ट्रेन संख्या 04694 अमृतसर से 12, 19, 26 जून तथा 3 और 10 जुलाई 2026 को प्रत्येक शुक्रवार रात 8:10 बजे रवाना होगी. वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 04693 बांद्रा टर्मिनस से 14, 21, 28 जून तथा 5 और 12 जुलाई 2026 को प्रत्येक रविवार सुबह 8 बजे चलेगी. रेलवे का मानना है कि इस विशेष ट्रेन से मुंबई और पश्चिमी भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव भी कम होगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, तेज हवाओं की चपेट में आए 3 विमान; जांच शुरू

कटिहार- अमृतसर स्पेशल के बढ़ाए गए फेरे

बिहार और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए कटिहार-अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन (05736/ 05735) के संचालन को भी जुलाई 2026 के अंत तक बढ़ा दिया गया है. नई व्यवस्था के तहत, ट्रेन संख्या 05736 कटिहार से अमृतसर के लिए 22 जुलाई से 29 जुलाई 2026 के बीच प्रत्येक बुधवार को कुल 3 अतिरिक्त फेरे लगाएगी. वहीं, ट्रेन संख्या 05735 अमृतसर से कटिहार के लिए 17 जुलाई से 31 जुलाई 2026 के बीच प्रत्येक शुक्रवार को 3 अतिरिक्त फेरे संचालित की जाएगी.

होगा फायदा

समर सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. अतिरिक्त ट्रेनों और बढ़ाए गए फेरों से यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी. खासतौर पर पंजाब में रह रहे बिहार के प्रवासी श्रमिकों और परिवारों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.