HSSC ने जारी किया PST शेड्यूल, जानें मॉर्निंग शिफ्ट और एंट्री टाइम की पूरी जानकारी

पंचकूला | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पीएसटी (PST) को लेकर बड़ा फैसला लिया है. आयोग ने क्वालिफाइड अभ्यर्थियों की सूची के साथ पीएसटी और एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं जबकि बाकी अभ्यर्थियों की बैचलर शीट और एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे. आयोग ने 2 दिन पहले अभ्यर्थियों से पीएसटी के समय को लेकर सुझाव मांगे थे. पहले ही संकेत दिए गए थे कि फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन एक ही शिफ्ट में कराया जाएगा.

HSSC

इस प्रक्रिया में कुल 32,087 अभ्यर्थियों ने अपनी राय दी जिनमें 72.6 फीसदी ने मॉर्निंग शिफ्ट के पक्ष में सुझाव दिया जबकि 27.4 फीसदी अभ्यर्थियों ने शाम की शिफ्ट का समर्थन किया.

HSSC ने जताया आभार

बड़ी संख्या में मिले सुझावों को देखते हुए HSSC ने अब पीएसटी को सुबह की शिफ्ट में आयोजित करने का फैसला लिया है. आयोग ने सभी अभ्यर्थियों का सुझाव देने के लिए आभार भी जताया है और कहा है कि आगे की सभी जरूरी सूचनाएं जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की जाएंगी. नई व्यवस्था के अनुसार, मॉर्निंग शिफ्ट सुबह 5 बजे से शुरू होकर सुबह 9:30 बजे तक चलेगी. आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से आधा घंटा पहले ही एंट्री बंद कर दी जाएगी. ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

देखें एग्जाम शेड्यूल

तारीख बैच / समय रजिस्ट्रेशन नंबर
15-06-2026 1st Batch (05:00 A.M.)
No Entry After 05:30 A.M.
126 – 8428
2nd Batch (06:00 A.M.)
No Entry After 06:30 A.M.
8449 – 17786
3rd Batch (07:00 A.M.)
No Entry After 07:30 A.M.
17805 – 27002
4th Batch (08:00 A.M.)
No Entry After 08:30 A.M.
27029 – 35916
16-06-2026 1st Batch (05:00 A.M.)
No Entry After 05:30 A.M.
35948 – 43802
2nd Batch (06:00 A.M.)
No Entry After 06:30 A.M.
43813 – 50316
3rd Batch (07:00 A.M.)
No Entry After 07:30 A.M.
50327 – 57482
4th Batch (08:00 A.M.)
No Entry After 08:30 A.M.
57505 – 65524
17-06-2026 1st Batch (05:00 A.M.)
No Entry After 05:30 A.M.
65534 – 71854
2nd Batch (06:00 A.M.)
No Entry After 06:30 A.M.
71857 – 79709
3rd Batch (07:00 A.M.)
No Entry After 07:30 A.M.
79739 – 87636
4th Batch (08:00 A.M.)
No Entry After 08:30 A.M.
87659 – 95039
18-06-2026 1st Batch (05:00 A.M.)
No Entry After 05:30 A.M.
95042 – 105725
2nd Batch (06:00 A.M.)
No Entry After 06:30 A.M.
105731 – 115561
3rd Batch (07:00 A.M.)
No Entry After 07:30 A.M.
115612 – 124397
4th Batch (08:00 A.M.)
No Entry After 08:30 A.M.
124485 – 132328
19-06-2026 1st Batch (05:00 A.M.)
No Entry After 05:30 A.M.
132354 – 140892
2nd Batch (06:00 A.M.)
No Entry After 06:30 A.M.
140908 – 148755
3rd Batch (07:00 A.M.)
No Entry After 07:30 A.M.
148760 – 156856
4th Batch (08:00 A.M.)
No Entry After 08:30 A.M.
156868 – 164552
20-06-2026 1st Batch (05:00 A.M.)
No Entry After 05:30 A.M.
164582 – 172484
2nd Batch (06:00 A.M.)
No Entry After 06:30 A.M.
172490 – 180367
3rd Batch (07:00 A.M.)
No Entry After 07:30 A.M.
180407 – 188897
4th Batch (08:00 A.M.)
No Entry After 08:30 A.M.
188943 – 197550
यह भी पढ़े -  हरियाणा में बेटियों वाले परिवारों के लिए बड़ी योजना, 45 साल की उम्र से मिलेगा मासिक भत्ता
Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.