लंबे इंतजार के बाद सड़क निर्माण शुरू, पलवल में ग्रामीणों की समस्या होगी दूर

पलवल | हरियाणा के पलवल नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले जोधपुर से रायपुर जाने वाली सड़क के निर्माण का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. इस सड़क के निर्माण न होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. अब नगर परिषद ने इस सड़क के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है जिससे दोनों गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. करीब 2 किलोमीटर लंबे इस मार्ग की हालत लंबे समय से बेहद खराब बनी हुई थी.

Road Sadak Rasta

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें रोजाना धूल, मिट्टी और गहरे गड्ढों से भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है. सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को होती है. हल्की बारिश होते ही यह रास्ता कीचड़ में बदल जाता है और कई बार आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है.

समस्या से मिलेगा छूटकारा

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि इस सड़क के बनने के बाद उन्हें इस समस्या से छुटकारा मिलेगा. नगर परिषद की जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण 1.12 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा. सड़क को मजबूत और जलभराव से बचाने के लिए इस पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी. इससे सड़क की टिकाऊ क्षमता भी बढ़ेगी.

टेंडर प्रक्रिया पहले ही जारी

नगर परिषद के जेई हर्ष साहू के मुताबिक, सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है. अगले कुछ दिनों में टेंडर खुलने के बाद निर्माण कार्य तेजी से धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा. इससे ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी. यमुना किनारे खादर क्षेत्र में गांव मालासिंह फार्म से सोहन सिंह ढाणी तक के रास्ते का भी कायाकल्प किया जाएगा. इस मार्ग पर भी इंटरलॉकिंग टाइल्स का पक्का सड़क निर्माण किया जाएगा. इस परियोजना के लिए 21 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है और जिला परिषद द्वारा टेंडर आमंत्रित किए जा चुके हैं.

बारिश में होती है परेशानी

ग्रामीणों के अनुसार, यह रास्ता लंबे समय से कच्चा और उबड़- खाबड़ था जिससे किसानों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी होती थी. बारिश के मौसम में यहां जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन जाती थी जिससे आवागमन और भी मुश्किल हो जाता था. अब सड़क निर्माण के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.