हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, खरीफ सीजन में खाद वितरण पर रहेगी सख्त निगरानी

चंडीगढ़ | राजधानी चंडीगढ़ में आयोजित समीक्षा बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी खरीफ सीजन में किसानों को खाद की किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सीजन शुरू होने से पहले पर्याप्त मात्रा में खाद का स्टॉक उपलब्ध कराया जाए और वितरण व्यवस्था को पूरी तरह सुचारू रखा जाए, ताकि किसानों को समय पर जरूरी खाद मिल सके. बैठक में कृषि विभाग, हैफेड और खाद उत्पादक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

Kisan Fasal

प्रदेश में खाद की उपलब्धता, मांग और आपूर्ति व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई. कृषि मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वितरण प्रणाली को प्रभावी बनाया जाए जिससे किसानों को बिना किसी परेशानी के लाभ मिल सके.

खाद का वितरण

श्याम सिंह राणा ने निर्देश दिए कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी खाद का वितरण ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल के आधार पर किया जाए. किसानों द्वारा पोर्टल पर दर्ज फसल और रकबे के अनुसार ही खाद उपलब्ध कराई जाए ताकि किसी तरह की गड़बड़ी या अनियमितता की संभावना न रहे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 8 नई फूड टेस्टिंग लैब बनेंगी, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा

नहीं पड़ेगा असर

खरीफ सीजन के दौरान किसी भी जिले में खाद की कमी की शिकायत न आए और जरूरत के अनुसार समय रहते पर्याप्त आपूर्ति की जाए. इससे किसानों को समय पर खाद उपलब्ध होगा, जिससे खेती को सुचारू बनाए रखना और उत्पादन पर किसी तरह का असर नहीं पडे़गा.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.