अबोहर जनसभा में CM सैनी का बड़ा बयान, 2027 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज अबोहर की अनाज मंडी में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विश्वास जताया कि 2027 में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता मौजूदा सरकार से निराश है और अब डबल इंजन की सरकार चाहती है. जनसभा में अबोहर, बल्लूआना, फाजिल्का और जलालाबाद विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. CM ने इस भारी भीड़ को भाजपा के बढ़ते जनसमर्थन का संकेत बताते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में इसका असर देखने को मिलेगा.

CM Nayab Singh Saini

कार्यक्रम में भाजपा पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, अबोहर विधायक संदीप जाखड़ समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे. अपने संबोधन में नायब सिंह सैनी ने अबोहर नगर निगम चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन का भी जिक्र किया.

पार्टी ने किया अच्छा प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि सत्ता में न होने के बावजूद पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया, जो फाजिल्का जिले सहित पूरे पंजाब में भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है. सीएम ने आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राजपुरा दौरे के दौरान उनकी रैली को प्रभावित करने के लिए रास्तों में गड्ढे खुदवाए गए थे. उन्होंने ‘आप’ और उसके नेतृत्व पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई से उनकी कथित ईमानदारी की सच्चाई सामने आ चुकी है. इस मौके पर सुनील जाखड़ ने पंजाब में कानून व्यवस्था और नशे की समस्या को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए.

CM ने दिया आश्वासन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं और लोग अपने घरों व दुकानों में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे. उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार बनने पर कानून व्यवस्था और नशे के मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा. जनसभा के दौरान अबोहर विधायक संदीप जाखड़ ने शहर में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की मांग भी रखी. इस पर सीएम नायब सिंह सैनी ने आश्वासन दिया कि पंजाब में भाजपा सरकार बनने के बाद अबोहर को मेडिकल कॉलेज की सौगात देने का प्रयास किया जाएगा. सुनील जाखड़ ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए इसे जनता से किया गया अपना वचन बताया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में NEET 2026 को लेकर बड़ी बैठक आज, सुरक्षा से लेकर पेपर वितरण तक होगी समीक्षा
Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.