हरियाणा महिला आयोग में बड़ा फेरबदल, नई टीम का हुआ गठन

चंडीगढ़ | रेनू भाटिया के अचानक इस्तीफे के बाद खाली हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग के चेयरपर्सन पद पर नई नियुक्ति कर दी गई है. राज्य सरकार ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए नई टीम का गठन किया है. सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यरत उषा प्रियदर्शनी को नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है. बता दें कि वह गुरुग्राम की रहने वाली हैं और जनवरी 2024 में हरियाणा बीजेपी महिला मोर्चा की प्रमुख बनी थीं.

Usha Priyadarshini

मीना परमार को आयोग का वाइस चेयरपर्सन बनाया गया है. मीना परमार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रह चुकी हैं और तोशाम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुकी हैं.

5 नए सदस्यों की नियुक्ति

महिला आयोग के विस्तार के तहत राज्य सरकार ने 5 नए सदस्यों की भी नियुक्ति की है. इनमें भारती सैनी, सुनीता लोहचब, सुमन शहजादवाला, अनुकंपा गर्ग और सुनीता चौहान को सदस्य बनाया गया है. नई नियुक्तियों के बाद आयोग से उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य में महिलाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई और निपटारे की प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी.

होती है महत्वपूर्ण भूमिका

महिला सुरक्षा, अधिकारों की रक्षा और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए आयोग की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है. नई टीम के गठन से आयोग के कामकाज में तेजी आएगी और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर अधिक सक्रियता देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी, HSSC जल्द जारी करेगा भर्ती कैलेंडर; CM सैनी का ऐलान
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.