हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी, 18 जून को लगेगा जींद में जॉब फेयर

जींद | हरियाणा के जींद जिले के युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर सामने आया है. बता दें कि जिला रोजगार कार्यालय की ओर से 18 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. इस मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रमुख कंपनियां भाग लेकर विभिन्न पदों के लिए भर्ती करेंगी. जिला रोजगार अधिकारी डॉ. अंजू नरवाल ने बताया कि रोजगार मेले का आयोजन 18 जून को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय परिसर जींद में किया जाएगा.

Education Fair

मेले में आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी एरेना और श्रीराम फर्टिलाइजर कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे और योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगे. आईसीआईसीआई बैंक और मारुति सुजुकी एरेना की ओर से ऑफिस वर्क से जुड़े पदों के लिए भर्ती की जाएगी.

योग्यता

इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 19 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. साथ ही, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है. वहीं, श्रीराम फर्टिलाइजर कंपनी फील्ड ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगी. इस पद के लिए आयु सीमा 19 से 30 वर्ष रखी गई है और उम्मीदवार का कम से कम 12वीं पास होना आवश्यक है. चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी के नियमों के अनुसार 15 हजार से 18 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  ECHS Ambala Jobs: अंबाला में इन पदों पर निकली भर्ती, निर्धारित डेट से पहले करें आवेदन

की अपील

रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि पूरी भर्ती प्रक्रिया निःशुल्क होगी और किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा. उन्होंने इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे रोजगार मेले में अपने रोजगार पंजीकरण कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचें. अधिक से अधिक युवाओं को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए मेले में भाग लेने का आग्रह किया गया है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.