गुरुग्राम में PM आवास योजना से 323 परिवारों को मिला घर, 537 हुए थे आवेदन

गुरुग्राम | प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के तहत नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र में कुल 537 आवेदन प्राप्त हुए थे. इन सभी आवेदनों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत सत्यापन और पात्रता परीक्षण किया गया. जांच के बाद 323 पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ प्रदान किया गया है. इन परिवारों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई और निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग एवं निरीक्षण भी सुनिश्चित किया गया.

Building Flat

अधिकारियों के अनुसार, योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है. प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत भी पात्र परिवारों के आवेदन प्राप्त करने, सत्यापन और पात्रता निर्धारण की प्रक्रिया लगातार जारी है.

आवेदन आमंत्रित

अब तक 15 पात्र लाभार्थियों को लेटर ऑफ इंटेंट (LOC) जारी किए जा चुके हैं. शेष आवेदनों की जांच की जा रही है और पात्र पाए जाने वाले आवेदकों को चरणबद्ध तरीके से एलओआई जारी किए जाएंगे. इसके अलावा, हरियाणा सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना (एमएमएसएवाई) के तहत वर्ष 2023 में बीपीएल परिवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से हालात बेहाल, WFH एडवाइजरी जारी; कई इलाकों में घुटनों तक पानी

फ्लैट आवंटित

इस योजना के अंतर्गत, मार्च 2026 में कुल 2,709 पात्र लाभार्थियों को गुरुग्राम के विभिन्न सेक्टरों एवं विकसित आवासीय सोसायटियों में फ्लैट आवंटित किए गए. इससे हजारों परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध हुआ है. नगर निगम गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की इन योजनाओं के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को आवासीय सुरक्षा प्रदान की जा रही है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.