हरियाणा में ग्रुप D भर्ती का इंतजार खत्म, CET 2026 आवेदन प्रक्रिया शुरू

चंडीगढ़ | सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET ग्रुप डी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. अभ्यर्थी 19 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है. आयोग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार ग्रुप डी पदों पर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के माध्यम से की जाएगी. फिलहाल, रिक्त पदों की संख्या घोषित नहीं की गई है. पदवार और श्रेणीवार रिक्तियों का विस्तृत विवरण बाद में जारी किया जाएगा.

Haryana CET HSSC CET

भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है. साथ ही अभ्यर्थी ने मैट्रिक स्तर पर हिंदी या संस्कृत विषय का अध्ययन किया होना चाहिए. यह शर्त स्वीपर और चौकीदार जैसे कुछ पदों पर लागू नहीं होगी.

इस आधार पर होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन केवल CET स्कोर के आधार पर किया जाएगा. CET को 100 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा. अधिकांश पदों के लिए अलग से मुख्य परीक्षा का प्रावधान नहीं है. प्रश्नपत्र का स्तर 10वीं कक्षा के समकक्ष रहेगा और मेरिट सूची CET में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी. आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना होगा. बिना OTR के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

जरूरी दस्तावेज

  • 10वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
  • पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • आरक्षण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, IAS- IFoS अधिकारियों की नई तैनाती

आयु सीमा

विवरण आयु
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 42 वर्ष

ऐसे करें आवेदन

  • OTR पोर्टल पर जाएं.
  • नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें.
  • व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें.
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रखें.

महत्वपूर्व तिथि

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी 18 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 19 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026
आवेदन सुधार (Correction Window) 7 जुलाई से 9 जुलाई 2026

रजिस्ट्रेशन लिंक: https://onetimeregn.haryana.gov.in

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. साथ ही भर्ती से जुड़ी नई अपडेट के लिए HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.