फतेहाबाद: टोहाना में कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के चुनाव, 334 मतदाता करेंगे फैसला

फतेहाबाद | हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर की अनाज मंडी कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पद सहित विभिन्न पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई. अग्रवाल भवन में सुबह 9 बजे से मतदान जारी रहा. चुनाव कमेटी सदस्य लक्ष्मण दास बंसल ने जानकारी दी कि दोपहर तक 185 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे. शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस बल की भी तैनाती की गई है.

Election

चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं. अंतिम मतदाता सूची में कुल 334 आढ़तियों के नाम शामिल हैं. मतदान प्रक्रिया दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगी जिसके तुरंत बाद शाम को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे.

उत्साह का माहौल

प्रधान पद पर इस बार सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है जिसमें भगत सिंह और रोशन सैनी आमने- सामने हैं. दोनों प्रत्याशियों के समर्थक सुबह से ही अग्रवाल भवन में डटे रहे. मतदान के दौरान मतदाताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

बन गई सर्वसम्मति

कई पदों पर सर्वसम्मति बन गई है. उपप्रधान पद पर राजेंद्र शर्मा और कैशियर पद पर राकेश गौतम का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है. इसी तरह सचिव पद के लिए बलविंदर कुमार ने मदन लाल सैनी के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद मदन लाल सैनी निर्विरोध सचिव चुन लिए गए.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.