नूंह का सिंगल लेन बाईपास होगा डबल, जाम से मिलेगी बड़ी राहत

नूंह | हरियाणा के नूंह में दक्षिण दिशा से सिंगल बने बाईपास को डबल बनाने की योजना तैयार की जा रही है. भविष्य की जरूरत को देखते हुए पूर्व में बनाई गए मार्ग के साथ- साथ 16.5 फीट जमीन अधिग्रहण करने का प्रपोजल है ताकि मार्ग को डबल लेन का बनाया जा सके. इस बाईपास के डबल बनाए जाने से शहर से गुजरने वाले वाहन तावड़ू मार्ग से सीधे गुरुग्राम- अलवर मार्ग पर होते हुए आवाजाही कर पाएंगे.

Road Sadak

शहर के बीच से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही नहीं होगी तथा शहर में वाहनों की भीड़ भी कम होगी. स्थानीय विधायक की तरफ से भी जनवरी माह में यह मामला उठाया गया था जिसके आधार पर लोक निर्माण विभाग की तरफ से सरकार को प्रपोजल भेजा जा रहा है.

जिला घोषित

विदित रहे कि नूंह 2005 में जिला घोषित किया गया था. उससे पहले यह छोटा सा कस्बा था. जिले बनने के बाद यहां पर रिहायशी कालोनी तथा लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है. शहर में फिलहाल 35 हजार की आबादी है. 2016 में लोक निर्माण विभाग ने तावड़ू मार्ग से मेडिकल मार्ग तक सिंगल रोड का बाईपास बनाया था जिसे मेडिकल मार्ग तक पूरा किया गया. यह मार्ग अलवर- गुरुग्राम राजमार्ग 249ए में जुड़ना था जिसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. यह मार्ग संकरा है.

विधायक ने उठाया मामला

इस मार्ग को डबल बनाने के लिए बीते सदन में स्थानीय विधायक आफताब ने मामला भी उठाया था. जिस पर अब लोक निर्माण विभाग की तरफ से 5 किमी मार्ग को चौड़ा करने के लिए प्रपोजल तैयार किया जा रहा है. बताया गया है कि जहां से सिंगल सड़क बाईपास बना है, उसी के साथ- साथ दूसरे मार्ग के लिए 16.5 फीट भूमि और अधिग्रहण की आवश्यकता है. तभी जाकर यह मार्ग डबल बन पाएगा. लोक निर्माण विभाग इस प्रपोजल को भविष्य की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तैयार कर रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अनोखी कांवड़ यात्रा, गंगाजल के साथ CM सैनी की प्रतिमा लेकर निकला भक्त

विभागीय सूत्रों के अनुसार, आगे चलकर ट्रैफिक और ज्यादा बढ़ेगा, अभी भी भीड़ की स्थिति है. मार्ग बनने से गुरुग्राम- अलवर की तरफ से तथा रेवाड़ी- तावड़ू की तरफ से आने वाले वाहनों की आवाजाही दक्षिण साइड से बने बाईपास से होगी जिससे शहर में जाम की समस्या कम होगी.

अभी तो केवल प्रपोजल तैयार हो रहा है, जिसे उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा वहां से प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद आगे की रूपरेखा बनेगी. भविष्य में शहर की रिहायशी प्लान को देखते हुए यह बाईपास का चौड़ीकरण जरूरी है- प्रदीप सिंह संधू, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, नूंह

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.