चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET Group D भर्ती के लिए आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों को सावधान किया है. आयोग के संज्ञान में आया है कि कई उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरते समय विभिन्न प्रकार की गलतियां कर रहे हैं, जिससे भविष्य में उनके आवेदन प्रभावित हो सकते हैं. आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आवेदन पत्र स्वयं भरें और सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक दर्ज करें. फॉर्म भरने के बाद उसे अच्छी तरह जांचने के बाद ही फाइनल सबमिट करें. एक बार आवेदन जमा होने के बाद त्रुटियों को सुधारना कठिन हो सकता है.

आयोग के अनुसार, CET Group D भर्ती के लिए अब तक 50,146 अभ्यर्थी पंजीकरण कर चुके हैं. इनमें से 10,646 उम्मीदवारों ने अपना आवेदन फाइनल सबमिट भी कर दिया है. रजिस्ट्रेशन की संख्या लगातार बढ़ रही है और बड़ी संख्या में युवा भर्ती प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं.
HSSC की चेतावनी
अभ्यर्थी किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी पर भरोसा न करें. भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें और अधिकृत माध्यमों से ही जानकारी प्राप्त करें. CET Group D भर्ती से जुड़े अपडेट, महत्वपूर्ण सूचनाएं और अभ्यर्थियों की शंकाओं के समाधान के लिए आयोग की ओर से व्हाट्सएप चैनल भी संचालित किया जा रहा है. अभ्यर्थी आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल से जुड़कर भर्ती से संबंधित ताजा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
आयोग के संज्ञान में यह आया है कि CET ग्रुप D का फॉर्म भरते समय अभ्यर्थी निम्न गलतियां कर रहे हैं।
अतः अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।व्हाट्सएप चैनल लिंक:https://t.co/GXc6ZaoZ4K pic.twitter.com/bIl0gBFqme
— Himmat Singh (@advhimmatsingh) June 20, 2026
व्हाट्सएप चैनल लिंक
HSSC CET Group D WhatsApp Channel
आयोग ने दोहराया है कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान सतर्कता बरतें, सभी दस्तावेज सही अपलोड करें और अंतिम सबमिशन से पहले पूरी जानकारी का मिलान अवश्य कर लें.