KCC लोन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, 15 दिन में मिलेगा फसली ऋण

नई दिल्ली | किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के जरिए फसली ऋण लेने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है. केंद्र सरकार ने केसीसी ऋण प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने के लिए एक मोबाइल एप लॉन्च किया गया है जिसके माध्यम से किसान घर बैठे किसी भी बैंक में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और निर्धारित समय में ऋण प्राप्त कर पाएंगे. अब तक किसानों को केसीसी लोन स्वीकृत कराने के लिए जमीन से जुड़े दस्तावेज और अन्य कागजात लेकर बार- बार बैंक शाखाओं के चक्कर लगाने पड़ते थे. नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी. किसान मोबाइल एप के माध्यम से सीधे आवेदन कर सकेंगे.

Kitnasak Kisan Fasal

कृषिका एप एक सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म है. किसानों को इसमें ऋण से संबंधित आवश्यक जानकारी और जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, जमीन के रिकॉर्ड और अन्य प्रमाण पत्र स्कैन कर अपलोड करने होंगे. आवेदन जमा होते ही वह सीधे संबंधित बैंक के ऋण पोर्टल पर पहुंच जाएगा.

15 दिन में मिल सकेगा लोन

बैंक को 15 दिनों के भीतर आवेदन का निपटारा कर ऋण स्वीकृति या अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध करानी होगी. किसान अपने आवेदन की स्थिति और लोन से जुड़ी पूरी जानकारी भी एप पर ही देख सकेंगे. नई व्यवस्था से ऋण प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और किसानों को बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. कागजी दस्तावेजों की आवश्यकता भी कम होगी और पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित की जाएगी. इससे किसानों का समय और खर्च दोनों बचेंगे.

यह भी पढ़े -  शाहदरा रेलवे स्टेशन पर हुआ विवाद, खंगाले जा रहे CCTV फुटेज

456 से अधिक बैंक जुड़े

केंद्र सरकार ने इस योजना की निगरानी की जिम्मेदारी नाबार्ड को सौंपी है. इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से देशभर के 35 वाणिज्यिक बैंक, 45 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और 376 सहकारी बैंक जुड़े हुए हैं. बैंकों की ओर से गांव- गांव में जागरूकता शिविर भी लगाए जा रहे हैं. इन शिविरों में किसानों को एप डाउनलोड करने, ऑनलाइन आवेदन भरने और डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने की जानकारी दी जा रही है.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.