सिरसा में कुलदीप बिश्नोई का शक्ति प्रदर्शन, स्नेह मिलन में दिखा बड़ा जनसमर्थन

सिरसा | पूर्व सांसद एवं बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई रविवार को सिरसा पहुंचे जहां उन्होंने जाट धर्मशाला में आयोजित स्नेह मिलन समारोह में हिस्सा लिया. उनके साथ नलवा विधायक रणधीर पनिहार भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में पहुंचने पर समर्थकों ने दोनों नेताओं का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया. कार्यक्रम की शुरुआत में कुलदीप बिश्नोई ने पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद, विधायक रणधीर पनिहार ने भी प्रतिमा पर नमन किया. जाट सभा की कार्यकारिणी की ओर से दोनों नेताओं को शॉल भेंट कर और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया.

kuldeep bishnoi

सिरसा और हिसार से बड़ी संख्या में समर्थक जाट धर्मशाला पहुंचे. कार्यक्रम का आयोजन मुख्य हॉल में किया गया जहां समर्थकों से मुलाकात और सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा का सिलसिला जारी रहा. इस दौरान माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया.

नाराजगी भी झलकती दी दिखाई

इस कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं. बिश्नोई सभा सिरसा को इस आयोजन का कोई औपचारिक निमंत्रण नहीं दिया गया था. आयोजन में मुख्य रूप से भजनलाल परिवार से जुड़े समर्थकों को आमंत्रित किया गया था जो प्रदेश के अलग- अलग जिलों से पहुंचे. समर्थकों के बीच इस दौरान राजनीतिक माहौल भी देखने को मिला. कुछ लोगों में पूर्व सीएम भजनलाल को लेकर हाल ही में दिए गए बयानों को लेकर नाराजगी भी झलकती दिखाई दी.

यह भी पढ़े -  सिरसा में मानसून से पहले घग्गर नदी का जलस्तर कम, तटबंध टूटने का डर अभी भी कायम

राजनीतिक सक्रियता तेज

कुलदीप बिश्नोई पिछले कुछ समय से लगातार अलग- अलग जगहों पर संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं जिससे उनकी राजनीतिक सक्रियता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. पिछले 15 दिनों में यह तीसरी बार है जब उनकी मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात हुई है. इससे पहले वे मुख्यमंत्री आवास पर परिवार सहित डिनर में शामिल हुए थे, जहां मुख्यमंत्री की पत्नी भी मौजूद थीं. उससे पहले वे दिल्ली में भी मुख्यमंत्री से मिले थे. वहीं, पूर्व सीएम भजनलाल की पुण्यतिथि पर हिसार के आदमपुर में भी दोनों नेताओं की मुलाकात चर्चा में रही थी.

कुलदीप बिश्नोई 2022 में भाजपा में शामिल हुए थे. उसके बाद से वे संगठनात्मक और सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय नजर आ रहे हैं. उनके इस दौरे और लगातार राजनीतिक मुलाकातों को लेकर हरियाणा की राजनीति में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.