चंडीगढ़ सेक्टर- 30 बी में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से लोग टैंकरों पर निर्भर

चंडीगढ़ | सेक्टर- 30 बी में पिछले करीब एक महीने से पेयजल संकट गहराया हुआ है. तीन मंजिला मकानों वाली इस कॉलोनी में पानी का दबाव लगातार कम बना हुआ है, जिसके कारण दूसरी और तीसरी मंजिल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है. हालात ऐसे हैं कि लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए नगर निगम के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है.

Water

स्थानीय निवासियों के अनुसार, पिछले 30 दिनों से समस्या लगातार बनी हुई है लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है. गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. सुबह और शाम के समय जब घरेलू कामकाज सबसे ज्यादा होता है, उस दौरान पानी का दबाव सबसे अधिक कम हो जाता है.

चंडीगढ़ में गहराया संकट

इसी वजह से घरों की छतों पर रखी पानी की टंकियां तक भर नहीं पा रही हैं. कई परिवारों को अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है. टैंकर आने का इंतजार करना अब लोगों की रोजमर्रा की मजबूरी बन गया है. स्थानीय निवासी कमल ने बताया कि पिछले एक महीने से कॉलोनी में टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति की जा रही है. लो-प्रेशर के कारण घरों में पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे लोगों को बार- बार टैंकरों से पानी भरना पड़ता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 24 जून तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

लोग टैंकरों पर निर्भर

निवासी जसप्रीत सिंह का कहना है कि पानी की समस्या ने पूरी दिनचर्या प्रभावित कर दी है और कई जरूरी काम भी रुक रहे हैं. स्थानीय पार्षद तरुणा मेहता ने बताया कि सेक्टर- 30 बी में पानी के कम दबाव की समस्या को लेकर नगर निगम के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द से जल्द समस्या के कारणों का पता लगाकर स्थायी समाधान करें.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.