हरियाणा पुलिस में नौकरी का मौका, पानीपत में SPO के 35 पदों पर भर्ती शुरू

पानीपत | हरियाणा पुलिस में स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) बनने का अवसर है. पुलिस महानिदेशक के आदेशों के अनुसार, जिला पानीपत में पहले से नियुक्त कुछ एसपीओ के सेवानिवृत्त होने और इस्तीफा देने के कारण 35 पद रिक्त हो गए हैं. इन पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 5 जुलाई 2026 तक अपने आवेदन पत्र और मूल दस्तावेजों सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पानीपत की सेना शाखा में आवेदन जमा कर सकते हैं. बता दें कि भर्ती हरियाणा पुलिस महानिदेशक द्वारा जारी दिशा- निर्देशों के तहत गठित बोर्ड की ओर से की जाएगी.

DGP Polic
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी का 12वीं पास होना अनिवार्य है. सेवानिवृत्ति के समय जारी मेडिकल सर्टिफिकेट प्रथम श्रेणी का होना चाहिए.

हरियाणा पुलिस में नौकरी का मौका

उम्मीदवार को सेवा के दौरान अनुशासनहीनता, कदाचार या चिकित्सीय कारणों से सेवा से नहीं हटाया गया होना चाहिए. भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ सर्विस बुक की छायाप्रति, आयु प्रमाण पत्र, चार पासपोर्ट आकार के फोटो, चरित्र प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर आने होंगे.

यह भी पढ़े -  ECHS Ambala Jobs: अंबाला में इन पदों पर निकली भर्ती, निर्धारित डेट से पहले करें आवेदन

पानीपत में SPO के पदों पर भर्ती शुरू

पुलिस विभाग की ओर से पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है. भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को जिले में कानून व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी कार्यों में नियुक्त किया जाएगा. भर्ती के लिए मुख्य रूप से आर्मी के पूर्व सैनिक, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों से सेवानिवृत्त कर्मचारी, एचएसआईआईएसएफ के महिला एवं पुरुष कर्मचारी तथा वर्ष 2004 में हरियाणा आर्म्ड पुलिस (एचएपी) में सिपाही पद के लिए चयनित 819 बर्खास्त अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.