HSSC ने जारी किया ग्रुप- C भर्ती का विज्ञापन, 24 जून से शुरू हुए आवेदन

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विज्ञापन संख्या 06/ 2026 के तहत ग्रुप- सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं. आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार 30 जून 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन जमा करने के बाद यदि किसी अभ्यर्थी को अपने फॉर्म में संशोधन करना हो तो उसके लिए भी विशेष अवसर दिया गया है.

HSSC

आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया 1 जुलाई से 2 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी. इस दौरान अभ्यर्थी अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे. आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले भर्ती विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी पात्रता शर्तों की जांच कर लें.

HSSC ने जारी किया विज्ञापन

अंतिम तिथि के दौरान तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है. भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य नियम एवं शर्तें आयोग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन में उपलब्ध हैं. उम्मीदवार भर्ती विज्ञापन का विस्तृत विवरण हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि : 24 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 30 जून 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
  • आवेदन सुधार अवधि : 1 जुलाई से 2 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
यह भी पढ़े -  हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी, HSSC जल्द जारी करेगा भर्ती कैलेंडर; CM सैनी का ऐलान

यहां करें अप्लाई

https://hssc.gov.in/file/ac1f23cd-9d9c-1328-819e-ef25fa0a0061/advertisements

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.