HSSC ने जारी किया हरियाणा पुलिस कांस्टेबल PST का नया शेड्यूल, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) भर्ती प्रक्रिया के तहत फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) आयोजित किए जा रहे हैं. आयोग ने अब 29 जून से 4 जुलाई तक होने वाले फिजिकल टेस्ट का नया शेड्यूल जारी कर दिया है. इस अवधि में जिन अभ्यर्थियों का PST निर्धारित है, उनके एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं. HSSC की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, अगले 6 दिनों तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों के फिजिकल टेस्ट लिए जाएंगे. आयोग ने उम्मीदवारों से तय तारीख और समय पर ही परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है.

HSSC Panchkula

इस बार फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट दो बैच में आयोजित किए जाएंगे. पहले बैच के अभ्यर्थियों की एंट्री सुबह 5 बजे से शुरू होगी और सुबह 5 बजकर 30 मिनट के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

HSSC ने जारी किया शेड्यूल

दूसरे बैच के अभ्यर्थियों की एंट्री सुबह 7 बजे से शुरू होगी और उन्हें सुबह 7 बजकर 30 मिनट तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा. इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को अनुमति नहीं दी जाएगी. इस संबंध में जानकारी HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है. आयोग ने उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं. अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन विवरण के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उस पर दिए गए सभी दिशा- निर्देशों को ध्यान से पढ़ें.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

अभ्यर्थी अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही रिपोर्ट करें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें. भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए आयोग द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा. समय सीमा के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए उम्मीदवारों को समय का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़े -  CSIR- NPL Technician Jobs: नई दिल्ली में टेक्नीशियन के पद पर निकली भर्ती, 30 जून तक करें अप्लाई

लिंक

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.