रेवाड़ी में आज हरियाणा FPO मिशन की शुरुआत, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

रेवाड़ी | हरियाणा को आज अपना एफपीओ मिशन मिलने जा रहा है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को रेवाड़ी पहुंचेंगे. दोनों नेता बावल स्थित कृषि कॉलेज में आयोजित खेत बचाओ अभियान के समापन समारोह में शामिल होंगे. इस दौरान बावल क्षेत्र के लिए करीब 121 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया जाएगा. वीवीआईपी दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है.

CM Nayab Singh Saini Kisan

आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए छांव, पेयजल और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था की गई है. सोमवार देर शाम तक उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक स्वयं आयोजन स्थल पर तैयारियों का जायजा लेते रहे.

रेवाड़ी में मिशन की शुरुआत

हरियाणा एफपीओ मिशन का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को एक मंच पर लाकर उनकी आय बढ़ाना और खेती को अधिक लाभकारी बनाना है. इसके तहत 10 से 50 किसान मिलकर एक समूह बनाकर पंजीकरण करा सकते हैं. यह संगठन कंपनी अधिनियम या सहकारी समिति कानून के तहत पंजीकृत होगा और एक कंपनी की तरह कार्य करेगा. नाबार्ड सहित अन्य संस्थानों का भी इसमें सहयोग मिलेगा.

खेती होगी ज्यादा लाभकारी

एफपीओ के माध्यम से किसान अपनी उपज की प्रोसेसिंग कर सकेंगे. सरसों से तेल निकालने, मसाले पीसने, पैकेजिंग और ब्रांडिंग जैसी गतिविधियों से उत्पाद का मूल्य बढ़ाया जा सकेगा. साथ ही किसान अपनी फसल की कीमत स्वयं तय कर व्यापारियों या बड़ी कंपनियों को सीधे बेच सकेंगे. समूह के रूप में अधिक मात्रा में उत्पादन होने से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बनाना भी आसान होगा.

यह भी पढ़े -  रक्षाबंधन- जन्माष्टमी पर खाटूश्याम के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, श्रद्धालु फटाफट नोट करें टाइमिंग व स्टॉपेज

बदलेगी किसानों की तस्वीर

एफपीओ के जरिए किसान खाद, बीज और कीटनाशक थोक में खरीदकर कम कीमत पर प्राप्त कर सकेंगे. कृषि यंत्रों, सोलर प्लांट, कोल्ड स्टोरेज और पैकेजिंग जैसी सुविधाओं के लिए सरकार की ओर से 50 से 90 प्रतिशत तक सब्सिडी और आर्थिक सहायता का भी लाभ मिलेगा. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने आयोजन स्थल तक जाने वाले विभिन्न मार्गों पर 13 पुलिस नाके स्थापित किए हैं. दंगा निरोधक दस्ता, बम डिस्पोजल स्क्वाड, टियर गैस स्क्वाड और वज्र वाहन की भी तैनाती की गई है. इसके अलावा सादी वर्दी में पुलिसकर्मी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.