पंजाब पुलिस के एनकाउंटरों पर बड़ा सवाल, मानवाधिकार आयोग में आज होगी सुनवाई

चंडीगढ़ | पिछले 4 वर्षों में पंजाब पुलिस द्वारा किए गए कथित एनकाउंटरों को लेकर दायर शिकायत पर आज पंजाब पुलिस पंजाब ह्यूमन राइट्स कमीशन के समक्ष अपना जवाब दाखिल करेगी. 20 जून की सुनवाई के दौरान आयोग ने इस मामले में पंजाब के डीजीपी से विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी. मामला उन कथित एनकाउंटरों से जुड़ा है, जिनमें एक जैसे पैटर्न का आरोप लगाया गया है.

POLICE 3

शिकायतकर्ता का कहना है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद हथियार या नशा बरामद कराने के लिए ले जाती है और रास्ते में एनकाउंटर होने का दावा करती है. आरोप है कि कई मामलों में अदालत तक मामला पहुंचने से पहले ही उसे समाप्त करने की कोशिश की जाती है.

पंजाब पुलिस

यह शिकायत पंजाब मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने आयोग में दाखिल की है. शिकायत में पिछले कुछ वर्षों के दौरान हुए 35 कथित एनकाउंटरों पर सवाल उठाए गए हैं. उनका दावा है कि अधिकांश मामलों में पुलिस का घटनाक्रम लगभग एक जैसा बताया गया है. आरोप है कि आरोपी को बरामदगी के लिए ले जाया जाता है, वह पुलिस का हथियार छीनने या फायरिंग करने की कोशिश करता है और जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग जाती है.

एनकाउंटरों पर सवाल

इस तरह की घटनाएं पूर्व नियोजित या फर्जी एनकाउंटर हो सकती हैं. शिकायत में गुरदासपुर के हालिया एनकाउंटर का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें पुलिस के आधिकारिक दावों और घटनास्थल के तथ्यों में अंतर होने का आरोप लगाया गया है. शिकायत में यह भी कहा गया है कि “गोली का बदला गोली” जैसी सोच को बढ़ावा देना संविधान के अनुच्छेद- 21 के तहत मिले जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार के विपरीत है. साथ ही एनकाउंटर मामलों को लेकर अदालतों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का भी पालन नहीं किए जाने का आरोप लगाया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के रिटायर कर्मचारियों को बड़ी राहत, दोबारा तय होगी पेंशन

आयोग में सुनवाई

शिकायत में जिन मामलों का उल्लेख किया गया है उनमें दिसंबर 2023 में अमृतसर के जंडियाला गुरु में गैंगस्टर और हेरोइन तस्कर अमृतपाल सिंह का एनकाउंटर, दिसंबर 2025 में अमृतसर फायरिंग मामले के आरोपी अमृतपाल सिंह, फरवरी 2026 में गुरदासपुर के 19 वर्षीय रणजीत सिंह, 2023 में फतेहगढ़ साहिब के गैंगस्टर तेजा मेहंदीपुरिया, मार्च 2024 में सुखविंदर सिंह और फरवरी 2024 में बरनाला के गुरमीत सिंह, संजू बहमन तथा सुखदेव सिंह से जुड़े मामलों का भी जिक्र किया गया है. अब आयोग के समक्ष पंजाब पुलिस का जवाब आने के बाद मामले की आगे की सुनवाई होगी.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.