रेवाड़ी रूट पर ट्रेनों की टाइमिंग व ठहराव में हुआ बदलाव, फटाफट चेक करें नई समय-सारणी

रेवाड़ी | दक्षिण हरियाणा से रेलयात्रियों के लिए इस वक्त की एक जरूरी खबर सामने आई है. यदि आप भी आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. आपको बता दें कि रेवाड़ी रूट पर कई ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव किया गया है. इसलिए सफर पर निकलने से पहले नया समय जानना आपके लिए बेहद जरूरी है.

Train Railways

रेलवे ने दी जानकारी

रेलवे ने जानकारी दी है कि गुरुग्राम जिले के फर्रूखनगर के पास स्थित सुल्तानपुर कालियावास स्टेशन को पातली यार्ड से जोड़ने का काम शुरू हो चुका हैं, जिसके चलते बिजली और ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है. उपरोक्त कार्य के चलते रेवाड़ी रूट पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहेगा. कुछ ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव किया गया है जबकि कुछ ट्रेनों का पातली रेलवे स्टेशन पर ठहराव निलंबित कर दिया गया है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के राजीव चौक से खत्म होगा जाम, NHAI बनाएगा 2 एलिवेटेड रैंप

इस ट्रेनों का बदला समय

  • 11 जुलाई को ट्रेन नंबर 19609, उदयपुर सिटी- योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन उदयपुर सिटी से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे की देरी से 14.45 बजे रवाना होगी.

पातली स्टेशन पर नहीं ठहरेगी यह ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 74004, रेवाड़ी- पुरानी दिल्ली पैसेंजर ट्रेन
  • ट्रेन नंबर 14727, श्री गंगानगर- तिलक ब्रिज एक्सप्रेस ट्रेन
  • ट्रेन नंबर 54414, रेवाड़ी- पुरानी दिल्ली पैसेंजर ट्रेन
  • ट्रेन नंबर 54310, हिसार- पुरानी दिल्ली पैसेंजर ट्रेन
  • ट्रेन नंबर 14029, श्री गंगानगर- पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन
  • ट्रेन नंबर 54411, रेवाड़ी- मेरठ कैंट पैसेंजर ट्रेन
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.