हरियाणा के पहलवानों का दबदबा, MDU रोहतक में जीती ओवरऑल टीम चैंपियनशिप

रोहतक | महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) में आयोजित अंडर- 23 सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के दूसरे दिन फ्रीस्टाइल मुकाबलों में देशभर के युवा पहलवानों ने दमदार प्रदर्शन किया. शानदार खेल के दम पर हरियाणा ने 200 अंकों के साथ ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया. सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (SSCB) 138 अंकों के साथ दूसरे और पंजाब 124 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा.

Pehlwan Kusti

57 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के रूपेश ने स्वर्ण पदक जीता. एसएससीबी के अतुल मलिक को रजत, जबकि महाराष्ट्र के अमोल और बिहार के सुमन कुमार यादव ने कांस्य पदक हासिल किया.

हरियाणा के पहलवानों का दबदबा

61 किलोग्राम वर्ग में महाराष्ट्र के विभव ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के सूरज यादव ने रजत, जबकि एसएससीबी के शुभम और हरियाणा के सागर ने कांस्य पदक जीते. 65 किलोग्राम वर्ग में पंजाब के जसकरण सिंह ने स्वर्ण पदक जीता. हरियाणा के रोहित को रजत जबकि राजस्थान के सुमित बिश्नोई और उत्तर प्रदेश के शिवम यादव को कांस्य पदक मिला. 70 किलोग्राम वर्ग में एसएससीबी के नितिन ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के अश्वनी यादव ने रजत और तेलंगाना के नीलेश सिंह तथा हरियाणा के रिंकू ने कांस्य पदक अपने नाम किए.

कई पहलवानों ने जीता गोल्ड

74 किलोग्राम वर्ग में एसएससीबी के नरेंद्र, 79 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा के पारस, 86 किलोग्राम वर्ग में एसएससीबी के साहिल दलाल, 92 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा के वंश गुलिया, 97 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा के शिवम और 125 किलोग्राम वर्ग में पंजाब के जसपूरन सिंह ने स्वर्ण पदक जीते. हरियाणा के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में कई पदक जीतकर टीम को ओवरऑल चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने भी जोरदार उत्साहवर्धन किया.

बन रहे 42 नए स्टेडियम

प्रतियोगिता के दौरान हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि तीन दिवसीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देशभर के प्रतिभाशाली युवा पहलवान हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि यहां बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 114 करोड़ रुपये की लागत से 42 नए स्टेडियम तैयार करा रही है. इन स्टेडियमों के बनने से खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण और बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकेंगी, जिससे हरियाणा की खेल प्रतिभाओं को और मजबूती मिलेगी.

Avatar of Puja Kumari
Puja Kumari
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.