बिना फीस सीखें नया हुनर, फिर शुरू करें अपना बिजनेस; PNB लेकर आया खास मौका

महेंद्रगढ़ | बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से नसीबपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) में इस सप्ताह तीन नए मुफ्त प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं. इनमें ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट, डेयरी फार्मिंग और जूट बैग निर्माण की ट्रेनिंग दी जाएगी. संस्थान ने इच्छुक अभ्यर्थियों से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है. संस्थान के डायरेक्टर एच.आर. सभरवाल ने बताया कि सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम RSETI परिसर में ही आयोजित किए जाएंगे.

Job Exam Student Collage

इनमें 18 से 50 वर्ष की आयु के बेरोजगार पुरुष और महिलाएं भाग ले सकते हैं. प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के बजाय स्वरोजगार के लिए तैयार करना है, ताकि वे अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें.

मुफ्त मिलेगी सुविधाएं

रजिस्ट्रेशन के लिए अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, राशन कार्ड और परिवार पहचान पत्र (PPP) की फोटोकॉपी के साथ चार पासपोर्ट साइज फोटो जमा करने होंगे. इच्छुक उम्मीदवार किसी भी कार्यदिवस में धारसू रोड स्थित संस्थान के कार्यालय पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं. RSETI की ओर से प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सभी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी. इसमें ट्रेनिंग, भोजन, प्रशिक्षण सामग्री और स्टेशनरी शामिल है.

योजनाओं की भी मिलेगी जानकारी

संस्थान ने बताया कि कुल सीटों में से 70 प्रतिशत सीटें बीपीएल राशन कार्ड धारकों के लिए आरक्षित रखी गई हैं. प्रवेश “पहले आओ-पहले पाओ” के आधार पर दिया जाएगा. इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है. प्रशिक्षण के दौरान ही प्रतिभागियों के स्वरोजगार से जुड़े लोन आवेदन संबंधित बैंकों को भेजे जाएंगे, ताकि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद व्यवसाय शुरू करने में आसानी हो सके. इसके अलावा, प्रशिक्षुओं को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं, सब्सिडी, बैंक लोन और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी.

Avatar of Puja Kumari
Puja Kumari
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.