सविता पूनिया भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल, वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स में दिखाएंगी दम

सिरसा | हरियाणा के सिरसा जिले की स्टार हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. उनका चयन हॉकी वर्ल्ड कप 2026 और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ है. फिलहाल, सविता बेंगलुरु में राष्ट्रीय शिविर में तैयारी कर रही हैं और अगले माह टीम के साथ नीदरलैंड रवाना होंगी. उनके चयन से परिवार और गांव जोधकां में खुशी का माहौल है.

Savita Punia

सविता पूनिया के भाई भविष्य पूनिया ने बताया कि हॉकी इंडिया ने दोनों टूर्नामेंट के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है. टीम की कप्तानी सलीमा टेटे को सौंपी गई है. गोलकीपर के रूप में सविता पूनिया, बिचू देवी खरीबाम और अन्य खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है.

इतने दिन चलेगा मैच

महिला हॉकी वर्ल्ड कप 15 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड और बेल्जियम की मेजबानी में खेला जाएगा. भारतीय टीम का पहला मुकाबला 16 अगस्त को चीन से होगा. इसके बाद 18 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका और 20 अगस्त को इंग्लैंड से मुकाबला खेलेगी. भारतीय टीम को इन मैचों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. वहीं, 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक जापान के आइची- नागोया में होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए भी 20 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया गया है.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी की शर्मिला धनखड़ ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड मेडल

शानदार प्रदर्शन की उम्मीद

भारत को पूल- बी में रखा गया है. टीम अपना पहला मैच 23 सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ खेलेगी, जबकि दूसरा मुकाबला 25 सितंबर को मेजबान जापान से होगा. भारतीय महिला टीम के लिए एशियन गेम्स बेहद अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम को लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 का सीधा टिकट मिलेगा. ऐसे में अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.