दिल्ली में जाम से मिलेगी राहत, नजफगढ़ फिरनी रोड बनेगी 6 लेन; सरकार ने शुरू की तैयारी

नई दिल्ली | राजधानी दक्षिण- पश्चिम दिल्ली में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने नजफगढ़ फिरनी रोड के चौड़ीकरण की तैयारी शुरू कर दी है. लोक निर्माण विभाग (PWD) इस सड़क को मौजूदा चार लेन से बढ़ाकर छह लेन करेगा. यह परियोजना राजधानी की 77 प्रमुख सड़कों को जाम मुक्त बनाने की योजना का हिस्सा है. करीब 5 किलोमीटर लंबी यह सड़क द्वारका, मटियाला, उत्तम नगर, जनकपुरी और आसपास के इलाकों को हरियाणा के बहादुरगढ़ से जोड़ने वाला अहम मार्ग है.

Six Lane Highway

रोजाना बड़ी संख्या में निजी और व्यावसायिक वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं. वर्षों से सड़क किनारे अतिक्रमण, बाजार और बढ़ती आबादी के कारण इसकी प्रभावी चौड़ाई कम हो गई है, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है.

दिल्ली में जाम से मिलेगी राहत

पीडब्ल्यूडी के अनुसार सड़क चौड़ी करने के साथ आधुनिक सुविधाओं पर भी काम किया जाएगा. परियोजना में दोनों ओर फुटपाथ, साइकिल ट्रैक और ग्रीन जोन विकसित किए जाएंगे. जहां जरूरत होगी वहां अतिरिक्त जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. सड़क किनारे बने अतिक्रमण हटाए जाएंगे और बिजली के खंभों, स्ट्रीट फर्नीचर तथा सड़क के बीच से गुजर रही हाई पावर बिजली लाइनों को भी दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाएगा.

सरकार ने शुरू की तैयारी

अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के दौरान फ्लाईओवर निर्माण का विकल्प भी देखा गया था, लेकिन बड़ी संख्या में निजी संपत्तियों के अधिग्रहण और अधिक लागत को देखते हुए इसे फिलहाल शामिल नहीं किया गया. योजना के तहत, नजफगढ़ मुख्य बाजार, ढांसा बस स्टैंड, नजफगढ़ पुलिस स्टेशन और प्रमुख चौराहों के आसपास कार और दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग विकसित की जाएगी. ढांसा बस स्टैंड के पास भारी वाहनों के लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था भी होगी.

यह भी पढ़े -  कांवड़ यात्रा के चलते सवारियों की हुई बल्ले- बल्ले, 65 रुपए कम हुआ दिल्ली का किराया

नजफगढ़ बाइपास और अर्बन एक्सटेंशन रोड- 2 (UER- 2) के जरिए भारी व्यावसायिक वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा. इससे मुख्य सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद है. यदि अतिक्रमण हटाने और यातायात प्रबंधन की योजना प्रभावी ढंग से लागू हुई तो सालों पुरानी जाम की समस्या से काफी राहत मिल सकेगी.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.