चंडीगढ़ पुलिस भर्ती का नया नियम, नहीं होगा इंटरव्यू; जानिए कैसे बनेगी फाइनल मेरिट

चंडीगढ़ | राजधानी की चंडीगढ़ पुलिस में ग्रुप- सी (एग्जीक्यूटिव) पुरुष और महिला कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है. नई व्यवस्था के तहत, अब अभ्यर्थियों को इंटरव्यू नहीं देना होगा. अंतिम मेरिट केवल लिखित परीक्षा और निर्धारित बोनस अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी. इसके लिए द कांस्टेबल भर्ती (तीसरा संशोधन) नियम, 2026 की अधिसूचना जारी कर दी गई है. भविष्य की सभी भर्तियां ट्रांसपेरेंट रिक्रूटमेंट प्रोसेस (TRP) के दिशा- निर्देशों के अनुसार होंगी.

POLICE 3

नई भर्ती प्रक्रिया के तहत 100 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित होगी. अभ्यर्थी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) या ओएमआर शीट आधारित परीक्षा के माध्यम से शामिल हो सकेंगे. परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे.

चंडीगढ़ पुलिस भर्ती

इस बार पहली बार नेगेटिव मार्किंग भी लागू की गई है. प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे. इसका उद्देश्य अनुमान के आधार पर उत्तर देने की प्रवृत्ति को रोकना है. पहले की भर्ती प्रक्रिया में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं था. उम्मीदवारों की सुविधा के लिए प्रश्नपत्र हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी तीन भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा. आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी पसंद की भाषा का चयन करना होगा. एक बार भाषा चुनने के बाद उसमें किसी भी परिस्थिति में बदलाव की अनुमति नहीं मिलेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मानसून का जोरदार असर, 16 जिलों में झमाझम बारिश

नहीं होगा इंटरव्यू

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा. इसके तहत फिजिकल एंड्यूरेंस टेस्ट और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट आयोजित होंगे. केवल इन चरणों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी ही अंतिम चयन प्रक्रिया में शामिल रहेंगे. पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) की ट्रांसपेरेंट रिक्रूटमेंट प्रोसेस (TRP) गाइडलाइंस के अनुरूप भर्ती से इंटरव्यू को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है. इससे चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और मानवीय हस्तक्षेप या पक्षपात की संभावना कम होगी.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.