दिल्ली- रेवाड़ी रेल रूट पर कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले जरूर चेक करें अपनी ट्रेन

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली सराय रोहिल्ला- रेवाड़ी रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित करने का काम शुरू किया जा रहा है. इसके चलते दिल्ली सराय रोहिल्ला, पटेल नगर, दिल्ली कैंट और पालम स्टेशनों के बीच कई दिनों तक रेल संचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे ने कई मेल, एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों को रद्द करने के साथ कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया है. इसी कारण निर्धारित अवधि में ब्लॉक लेकर तकनीकी कार्य किया जाएगा.

Train Rail Cancel

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली लागू होने के बाद ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित और सुचारु होगा. इससे ट्रेनों के बीच बेहतर समन्वय बनेगा और भविष्य में परिचालन क्षमता भी बढ़ेगी.

देखें लिस्ट

रेलवे की ओर से जारी सूची के अनुसार दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (12215), बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला (12216), पुरानी दिल्ली-जैसलमेर (14087), जैसलमेर-पुरानी दिल्ली (14088), जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला (12985), दिल्ली सराय रोहिल्ला-जयपुर (12986), अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दी (12065) और दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जनशताब्दी (12066) निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेंगी. चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनल (22452), बांद्रा टर्मिनल-चंडीगढ़ (22451), तिलक ब्रिज-सिरसा (15307), सिरसा-तिलक ब्रिज (15308), जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस (26481), दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (26482), भुज-दिल्ली सराय रोहिल्ला (20983) और दिल्ली सराय रोहिल्ला-भुज (20984) भी तय तिथियों पर संचालित नहीं होंगी.

यह भी पढ़े -  NEET SS उम्मीदवारों के लिए राहत, दूसरे राउंड में फिर मिलेगा रजिस्ट्रेशन का मौका

रेलवे की अपील

लोकल ट्रेनों पर भी इसका असर पड़ेगा. नई दिल्ली-शकूर बस्ती (64095), दिल्ली सराय रोहिल्ला-फारुखनगर (74033), फारुखनगर-दिल्ली सराय रोहिल्ला (74036), पुरानी दिल्ली-रेवाड़ी (54421) और पुरानी दिल्ली-रेवाड़ी (54417) भी रद्द कर दी गई हैं. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें. जिन यात्रियों की ट्रेनें रद्द हुई हैं या जिनके मार्ग में बदलाव किया गया है, वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या हेल्पलाइन से ताजा जानकारी लेकर ही स्टेशन के लिए रवाना हों.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.