यमुनानगर में 94 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य, 2.50 लाख पौधे गांवों और स्कूलों को मिलेंगे मुफ्त

यमुनानगर | हरियाणा के यमुनानगर जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए वन विभाग इस बार बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाने जा रहा है. विभाग ने अलग-अलग योजनाओं के तहत 115.748 हेक्टेयर क्षेत्र में 94 हजार 248 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है. इसके अलावा, 18 वन नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 2 लाख 50 हजार पौधे ग्राम पंचायतों, सरकारी स्कूलों और विभिन्न संस्थानों को निशुल्क दिए जाएंगे. वन विभाग की नर्सरियों में 84 प्रजातियों के पौधे तैयार किए जा रहे हैं.

Ped Paudha Tree

इनमें फलदार, छायादार और औषधीय पौधों के साथ पर्यावरण के लिए उपयोगी प्रजातियां भी शामिल हैं. इनका इस्तेमाल सरकारी योजनाओं के अलावा गांवों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर किया जाएगा.

लगाए जाएंगे पौधे

अभियान के तहत अलग- अलग योजनाओं के लिए लक्ष्य तय किए गए हैं. 20 हेक्टेयर क्षेत्र में 22 हजार पौधे लगाए जाएंगे. आरडीएफ (टीपी) योजना के तहत 20 हजार हेक्टेयर में 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है. वीडब्ल्यूपीएल योजना में 38 हेक्टेयर क्षेत्र में 19 हजार पौधे रोपे जाएंगे. वहीं, इंस्टिट्यूशनल लैंड के तहत 30 हेक्टेयर में 15 हजार और ग्रीन बेल्ट के लिए 5 हेक्टेयर में 2 हजार 500 पौधे लगाए जाएंगे.

लगाया जाएगा अभियान

कम जगह में ज्यादा हरियाली विकसित करने के लिए मियावाकी पद्धति भी अपनाई जाएगी. इसके तहत, 2 हेक्टेयर क्षेत्र में 20 हजार पौधे लगाकर घना छोटा जंगल विकसित किया जाएगा. छछरौली नर्सरी के इंचार्ज सुरेंद्र ने बताया कि उनकी नर्सरी में करीब 1 लाख पौधे तैयार किए जा रहे हैं. डीएफओ संदीप सिंह ने कहा कि पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है. जनभागीदारी से ही अभियान को सफल बनाया जा सकता है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.