हरियाणा के 150 सरकारी स्कूल बनेंगे इंटरनेशनल स्टैंडर्ड, CM सैनी का ऐलान

महेंद्रगढ़ | त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने हरियाणा के मदार- नारनौल- मदार के बीच प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा शुरू की है. यह ट्रेन 15 अगस्त से संचालित हो रही है और 24 सितंबर 2026 तक कुल 41 ट्रिप करेगी. इससे इस अवधि में यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09639 मदार-नारनौल प्रतिदिन स्पेशल 15 अगस्त से 24 सितंबर तक रोजाना सुबह 4:30 बजे मदार से रवाना होगी और सुबह 9:15 बजे नारनौल पहुंचेगी.

School Student

गाड़ी संख्या 09640 नारनौल- मदार प्रतिदिन स्पेशल इसी अवधि में शाम 4:20 बजे नारनौल से चलेगी और रात 10:35 बजे मदार पहुंचेगी. रेलवे के अनुसार, इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से 48 दिनों के लिए बंद की गई अन्य ट्रेनों के यात्रियों को भी वैकल्पिक यात्रा सुविधा मिल सकेगी.

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

मदार और नारनौल के बीच दोनों दिशाओं में ट्रेन किशनगढ़, नरैना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, भागेगा, नीमकाथाना, मांवड़ा, डाबला और निजामपुर स्टेशनों पर ठहरेगी.

यह भी पढ़े -  नारनौल के 41 साल के व्यापारी मोहित जिंदल की बॉलीवुड में एंट्री, अनिल कपूर के शो में दिखाएंगे GK का दम

चलेगी स्पेशल ट्रेन

त्योहारों के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध कराने के लिए ट्रेन में कुल 9 डिब्बे लगाए गए हैं. इनमें 7 साधारण श्रेणी के कोच और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं. रेलवे का मानना है कि अतिरिक्त रेलसेवा शुरू होने से त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को संभालने में मदद मिलेगी और यात्रियों को आवागमन का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.