सिरसा की बेटी सविता ने रचा इतिहास, भारत ने साउथ अफ्रीका को 6- 1 से रौंदा

सिरसा | नीदरलैंड और बेल्जियम में खेले जा रहे FIH महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हरा दिया. 18 अगस्त को खेले गए मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की. यह वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत भी रही. सविता को भारतीय हॉकी की ‘ग्रेट वॉल’ के रूप में भी जाना जाता है.

Sirsa Sports

इस मुकाबले में सिरसा की अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया ने उप कप्तान के तौर पर मोर्चा संभाला. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के कई खतरनाक हमलों को नाकाम करते हुए भारतीय डिफेंस को मजबूती दी.

भारत ने बनाई बढ़त

भारत ने मैच के 11वें मिनट में सुनेलिता टोप्पो के गोल से खाता खोला. 17वें मिनट में नवनीत कौर ने गोल कर बढ़त 2- 0 कर दी. 25वें मिनट में सुशीला चानू ने तीसरा गोल दागकर दक्षिण अफ्रीका पर दबाव और बढ़ा दिया. दूसरे हाफ में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा जारी रहा. 39वें मिनट में दीपिका ने गोल किया. 44वें मिनट में लालरेमसियामी और 45वें मिनट में साक्षी राणा ने गोल कर स्कोर 6- 0 कर दिया. दक्षिण अफ्रीका की ओर से कायला डी वाल ने 55वें मिनट में एकमात्र गोल किया. कोई और गोल नहीं हुआ और भारत ने मुकाबला 6- 1 से अपने नाम कर लिया.

दिखाई अपनी क्लास

सविता पूनिया इस मुकाबले में भारतीय गोलपोस्ट के सामने अहम भूमिका में रहीं. चीन के खिलाफ पहला मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को बड़ी जीत की जरूरत थी. सविता समेत टीम के अनुभवी खिलाड़ियों ने डिफेंस को लगातार संभाले रखा. भारत ने इस जीत के साथ Pool D में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. टीम का अगला मुकाबला 20 अगस्त को इंग्लैंड से होना है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.