हरियाणा रोडवेज ने डेरा व्यास श्रद्धालुओं को दिया तोहफा, फटाफट देखें सीधी बस सेवा की टाइमिंग व स्टॉपेज

रोहतक | हरियाणा से डेरा ब्यास जाने वाले यात्रियों को अब सीधी रोडवेज बस की सुविधा मिलेगी. हरियाणा रोडवेज (Haryana Roadways) ने रोहतक से पंजाब के डेरा ब्यास तक चलने वाली बस का नया टाइम टेबल जारी किया है. इस रूट पर सोनीपत डिपो के गोहाना उपकेंद्र की बस चलाई जाएगी. इससे पंजाब जाने वाले यात्रियों को बीच रास्ते बस बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी.

Haryana Roadways

रोहतक से बस का सफर सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा. यहां से निकलने के बाद बस सुबह 9 बजे गोहाना पहुंचेगी. पानीपत से सुबह 10 बजे और करनाल से सुबह 11 बजे आगे के लिए रवाना होगी.

इन शहरों से गुजरेगी

हरियाणा के प्रमुख शहरों को कवर करने के बाद बस दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर अंबाला से रवाना होगी. आगे इसका रूट राजपुरा, लुधियाना बाईपास, जालंधर और करतारपुर से होकर रहेगा. जालंधर से बस शाम 4 बजकर 20 मिनट पर आगे निकलेगी और करीब 5 बजकर 30 मिनट पर डेरा ब्यास पहुंच जाएगी. रोहतक से डेरा ब्यास तक यात्रा करने वाले यात्री को 565 रुपए किराया देना होगा. वहीं, रोहतक से जालंधर का किराया 510 रुपए और लुधियाना तक 410 रुपए निर्धारित है. गोहाना से डेरा ब्यास जाने पर 535 रुपए देने होंगे. पानीपत से डेरा ब्यास तक का किराया 480 रुपए रहेगा.

वापसी का सफर

डेरा ब्यास पहुंचने के बाद यही बस वापसी में रात 2 बजे रोहतक के लिए चलेगी. जालंधर से इसका प्रस्थान रात 3 बजे होगा. बस निर्धारित रूट से हरियाणा में प्रवेश करेगी और अंबाला से सुबह 6 बजे रोहतक के लिए रवाना होगी. नई सीधी सर्विस से रोहतक, गोहाना और पानीपत समेत रास्ते में पड़ने वाले शहरों के यात्रियों को डेरा ब्यास आने- जाने का सीधा विकल्प मिलेगा.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.