त्यौहारी सीजन पर जोधपुर- गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, हरियाणा में इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

रेवाड़ी | त्योहारों के दौरान राजस्थान से उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों को भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने एक और ट्रेन का ऑप्शन दिया है. जोधपुर और गोरखपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जो हरियाणा के रेवाड़ी से होकर गुजरेगी. ट्रेन दोनों दिशाओं में 9- 9 फेरे लगाएगी. इससे हरियाणा के साथ राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा.

Train Railways

शेड्यूल के मुताबिक, ट्रेन संख्या 04829 जोधपुर- गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 1 अक्टूबर से शुरू होगा. यह 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को जोधपुर से शाम 4:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 8:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

रेवाड़ी में रुकेगी 10 मिनट

जोधपुर से गोरखपुर जाते समय ट्रेन तड़के 2:30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी. यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद 2:40 बजे आगे रवाना होगी. वापसी में ट्रेन संख्या 04830 गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी. यह गोरखपुर से रात 11:25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी. वापसी के दौरान रेवाड़ी स्टेशन पर इसका ठहराव शाम 4:50 से 5 बजे तक रहेगा.

20 डिब्बों के साथ होगा संचालन

स्पेशल ट्रेन में यात्रियों के लिए अलग- अलग श्रेणी के कुल 20 डिब्बे लगाए जाएंगे. इनमें 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 8 द्वितीय शयनयान और 4 साधारण श्रेणी के डिब्बे होंगे. 2 गार्ड डिब्बे रहेंगे. जोधपुर और गोरखपुर के बीच ट्रेन मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा और बस्ती स्टेशन पर भी रुकेगी.

गोरखपुर- जोधपुर

स्टेशन आगमन प्रस्थान
गोरखपुर 23:25
गोंडा 00:38 00:41
सीतापुर 02:05 02:10
शाहजहांपुर 05:30 05:40
बरेली 07:58 08:00
मुरादाबाद 11:02 11:10
गाजियाबाद 13:17 13:19
दिल्ली 14:00 14:10
दिल्ली कैंट 14:40 14:42
गुरुग्राम 15:00 15:02
रेवाड़ी 16:50 17:00
महेंद्रगढ़ 17:39 17:41
लोहारू 18:30 18:33
सादुलपुर 19:30 19:35
चूरू 20:35 20:45
रतनगढ़ 21:30 21:35
सुजानगढ़ 22:30 22:35
लाडनूं 23:41 23:44
डीडवाना 00:06 00:09
छोटी खाटू 00:35 00:37
डेगाना 01:50 01:53
मेड़ता रोड 02:30 02:35
जोधपुर 05:30

 जोधपुर- गोरखपुर

स्टेशन आगमन प्रस्थान
जोधपुर 16:15
मेड़ता रोड 17:35 17:40
डेगाना 18:15 18:18
छोटी खाटू 18:43 18:45
डीडवाना 19:21 19:24
लाडनूं 19:57 20:00
सुजानगढ़ 20:10 20:13
रतनगढ़ 21:30 21:35
चूरू 22:15 22:25
सादुलपुर 23:40 23:45
लोहारू 00:25 00:30
महेंद्रगढ़ 01:05 01:07
रेवाड़ी 02:30 02:40
गुरुग्राम 03:26 03:28
दिल्ली कैंट 03:43 03:45
दिल्ली 04:30 04:45
गाजियाबाद 05:48 05:50
मुरादाबाद 08:15 08:25
बरेली 09:30 09:35
शाहजहांपुर 11:37 11:39
सीतापुर 13:40 13:40
गोंडा 15:55 16:00
गोरखपुर 20:30
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.