रिटायर्ड IAS अरुण गुप्ता बने HERC के नए चेयरमैन, इलेवन पावर के लाइसेंस पर रहेगी नजर

चंडीगढ़, IAS | हरियाणा में बिजली व्यवस्था और निजी कंपनियों को सप्लाई की जिम्मेदारी देने का मुद्दा लगातार चर्चा में है। ऐसे में हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के नए चेयरमैन के सामने कई अहम फैसले लेने की चुनौती होगी। बता दें कि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रह चुके 1992 बैच के रिटायर्ड IAS अधिकारी अरुण कुमार गुप्ता ने हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) के चेयरमैन का पद संभाल लिया है। बिजली मंत्री अनिल विज ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Arun Gupta IAS

आयोग ने पहले राजनीतिक दलों और बिजली कर्मचारी संगठनों के विरोध के बावजूद इलेवन पावर लिमिटेड को गुरुग्राम और नूंह में बिजली सप्लाई का लाइसेंस दिया था। इसके विरोध में प्रदेशभर में बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों ने लगातार दो दिन हड़ताल की थी।

अनुपालन पर रोक

इसके बाद सरकार ने आयोग को लाइसेंस रद्द करने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन पर रोक लगी हुई है, लेकिन लाइसेंस रद्द नहीं हुआ है। ऐसे में नए चेयरमैन के सामने इस मामले पर फैसला लेना बड़ी चुनौती माना जा रहा है। इस मुद्दे पर बिजली कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चे की 16 नवंबर को बिजली मंत्री अनिल विज के साथ बैठक भी प्रस्तावित है।

निधन के बाद खाली था पद

अरुण गुप्ता से पहले नंद किशोर HERC के चेयरमैन थे। उनके निधन के बाद आयोग के सदस्य मुकेश गर्ग अस्थायी रूप से यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। शपथ ग्रहण के बाद अनिल विज ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने इटली के संविधान का हवाला देते हुए कहा कि वहां गैर-इतालवी व्यक्ति प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति नहीं बन सकता। 1984 के दंगों पर सोनिया गांधी के दुख जताने को लेकर विज ने राजीव गांधी के पुराने बयान पर सवाल उठाए।

वहीं, दीपावली और प्रदूषण को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की टिप्पणी पर विज ने कहा कि कुछ लोग योजनाबद्ध तरीके से भारतीय परंपराओं को कमजोर करने का प्रयास करते हैं।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.