चंडीगढ़ | महंगाई के इस दौर में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए हर महीने मिलने वाली सरकारी मदद काफी राहत देती है। हरियाणा सरकार भी बौने व्यक्तियों को आर्थिक सहारा देने के लिए एक योजना चला रही है, जिसके तहत पात्र लोगों को नियमित आर्थिक सहायता मिलती है। बता दें कि हरियाणा सरकार की बौना भत्ता योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को हर महीने 3,200 रुपये दिए जाते हैं।

इस हिसाब से सालभर में कुल 38,400 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। यह बढ़ी हुई सहायता राशि 1 नवंबर 2025 से लागू है। इसके लिए आपको पूरे आर्टिकल को ध्यान से अंत तक पढ़ना होगा…
जरूरी पात्रता
- पुरुष: लंबाई 3 फीट 8 इंच या इससे कम होनी चाहिए।
- महिला: लंबाई 3 फीट 3 इंच या इससे कम होनी चाहिए।
- उम्र: आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी जरूरी है।
- निवास: आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- प्रमाण पत्र: सिविल सर्जन की ओर से जारी लंबाई संबंधी प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
ऐसे करें आवेदन
वहीं, योजना का लाभ लेने के इच्छुक पात्र व्यक्ति सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान निर्धारित पात्रता पूरी करने और लंबाई से जुड़ा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना जरूरी होगा।